{"_id":"573b170d4f1c1b595fac6e92","slug":"successful-penis-transplant-of-45-year-man-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"64 साल के पुरुष का सफल लिंग ट्रांसप्लांट","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
64 साल के पुरुष का सफल लिंग ट्रांसप्लांट
बीबीसी
Updated Wed, 18 May 2016 01:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : bbc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरीका में पहली बार एक पुरुष के लिंग का सफलतापूर्वक प्रतिरोपण हुआ है। ट्रांसप्लांट बोस्टन शहर में एक अस्पताल में किया गया है। लिंग ट्रांसप्लांट करने वाले डॉक्टरों ने इसे सर्जरी के क्षेत्र में मील का पत्थर बताया है। लिंग के कैंसर के कारण 64 वर्षीय थॉमस मैनिंग का लिंग तीन साल पहले काटना पड़ा था। वो दुनिया में तीसरे मर्द हैं जिन पर ये ऑपरेशन किया गया है।
विज्ञापन
थॉमस कुछ महीनों में सामान्य तरीके से पेशाब कर सकेंगे और यौन संबंध भी बना पाएंगे। मैसेच्यूसेट्स जनरल अस्पताल में इस महीने की शुरुआत में 15 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में मूत्रविज्ञान, प्लास्टिक सर्जरी और मनोरोग विभाग समेत कई विभागों के 50 डॉक्टरों ने हिस्सा लिया है।
विज्ञापन
अस्पताल की ओर से कहा गया है कि गुप्तांग की चोट हमेशा जानलेवा नहीं होती, लेकिन इससे जुड़े मनोवैज्ञानिक पहलू अहम भूमिक निभाते हैं। थॉमस मैनिंग ने न्यूयॉर्क टाईम्स अखबार को बताया कि गुप्तांगों में हुए नुकसान के साथ जुड़ी सामाजिक कुंठा को दूर करने की जरूरत है। 2015 में एक पुरुष का लिंग ट्रांसप्लांट किया गया था, वह ऑपरेशन के बाद एक बच्चे का पिता बन पाया है।
विज्ञापन