{"_id":"b6d46c33814b2f67fe9518f8831c6aa8","slug":"siddhartha-malhotra-weight-training-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ ऐसे बढ़ा रहे हैं सिद्धार्थ अपना वजन","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
कुछ ऐसे बढ़ा रहे हैं सिद्धार्थ अपना वजन
Updated Wed, 20 Aug 2014 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिल्खा सिंह का किरदार निभाने के लिए सिक्स पैक बॉडी बनाने वाले फरहान अख्तर के बाद अब सिद्धार्थ मल्होत्रा अपना वजन बढ़ाने और बॉडी बनाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें - खुल गए आमिर, शाहरुख के सिक्स पैक के राज
विज्ञापन
सिद्धार्थ अपनी आने वाली फिल्म में एक बॉक्सर का किरदार निभाते नजर आएँगे। सुनने में आया है कि वह इसके लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं।
वह जिस फिल्म के लिए पसीना बहा रहे हैं वह फिल्म है 'वॉरियर' जिसका निर्देशन करण मल्होत्रा कर रहे हैं, इस फिल्म में अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य अभिनेता के तौर पर होंगे।
विज्ञापन
2011 में आई हॉलीवुड फिल्म के इस हिंदी रिमेक के लिए सिद्धार्थ को अपना 6-7 किलो वजन बढ़ाना होगा। इसके लिए वह मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। उन्हें इसके लिए अपना वजन 90 किलो तक करना है।
वजन बढ़ाने के लिए सिद्धार्थ मर्शल आर्ट्स के अलावा, डाइट और एक्सरसाइज को काफी तवज्जो दे रहे हैं।