फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   shahrukh speaks on his six pack abs

शाहरुख ने खोला अपने सिक्स पैक एब्स का राज

Thu, 18 Sep 2014 03:32 PM IST
Updated Thu, 18 Sep 2014 03:32 PM IST
विज्ञापन
shahrukh speaks on his six pack abs

फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में चार्ली के 'सिक्स पैक' दिखेंगे। 'चार्ली' यानी शाहरुख़ ख़ान जिनकी फ़िल्म इस बार आएगी दीपावाली पर जिसका नाम है 'हैप्पी न्यू ईयर'।

विज्ञापन


शाहरुख इससे पहले भी अपने फिल्म के लिए सिक्स पैक एब्स बनाए हैं। अपनी फिटनेस के बारे में उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।

जानिए, क्या क्या किया शाहरुख़ ने सिक्स पैक के लिए? क्या कुछ खाना पीना छोड़ा या जिम में ज़्यादा घंटे बिताए?

40 दिनों में 'सिक्स पैक'

shahrukh speaks on his six pack abs

शाहरुख ने सिक्स पैक एब्स का राज खोला, "मेरी फ़िज़िक ऐसी ही है, मैं ऐसा ही हूं। मैं ये नहीं कहूंगा कि मैंने बहुत मेहनत की, रात भर या दिन भर मैं जिम में ही रहा। मैं फ़िट रहना पसंद करता हूं और मुझे खेलने का बड़ा शौक़ है। सच कहूं मुझे बहुत शर्म आती है जब भी कोई मुझसे ऐसे पूछता है।"

वह आगे कहते हैं, "ऐब्स बनाना अच्छा लगता है पर मैंने ये बस फ़िल्म के लिए किया। ऐसे ऐब्स आराम से 40 से 50 दिनों तक में बन जाएंगे अगर कोशिश करो तो।"

शाहरुख़ कहते हैं, "मैं बहुत सारी फ़िल्में करना चाहता हूं और लोगों को एंटरटेन करना चाहता हूं पर सच कहूं तो मैं ऐसा बिल्कुल नहीं कर पाता। मुझे लगता है कि फ़िल्म इंडस्ट्री में थोड़ा प्रोफेशनलिज्म आना बहुत ज़रूरी है।"

"मुझे लगता है कि सभी एक्टर्स को, निर्देशकों को साल में बस एक ही फ़िल्म करनी चाहिए। इससे हमें भारत के बाहर भी काफ़ी पहचान मिलेगी। साल में चार फ़िल्में करने का दस्तूर अब पुराण हो गया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed