{"_id":"4b3781a8-a754-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"seven-smart-apps-that-keep-eye-on-your-weight","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये सात फिटनेस एप्स रखेंगी आपके वजन पर कड़ी नजर ","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
ये सात फिटनेस एप्स रखेंगी आपके वजन पर कड़ी नजर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 18 Apr 2013 11:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम वजन कम करने के लिए कितनी ही बार मन बनाते हैं और फिर जाने-अनजाने अपना नियंत्रण खो बैठते हैं। कभी वजह होती ही डाइट की गड़बड़ी तो कभी कसरत में कमी, लेकिन अगर आपका फोन ही आपके रुटीन और डाइट पर नजर रखे और आपको कैलोरी की जानकारी देता रहे तो?
विज्ञापन
जी हां, हम बात कर रहे हैं स्मार्टफोन की ऐसी एप्स की, जो आपकी कैलोरी पर पैनी नजर रखती हैं। 'फोर्ब्स' ने अपनी सूची में ऐसी ही सात स्मार्ट एप्स का जिक्र किया है जो वजन कम करने में आपकी मदद कर सकती हैं।
विज्ञापन
1. लूज़ इट!
एप्पल और एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन पर यह एप मौजूद है। आप दिन में कितनी कैलोरी लेते हैं इसपर तो इसकी नजर होती ही है, साथ ही यह आपकी एक्सरसाइज का भी रिकॉर्ड रखती है।
विज्ञापन
साथ ही, वजन घटाने के लक्ष्य से आप कितने दूर हैं, इसकी जानकारी भी आपको यहां मिलेगी। इसके अलावा इसपर आप किसी भी उत्पाद के बारकोड के जरिए यह पता लगा सकते हैं कि उसमें कितनी कैलोरी है और कितने पोषक तत्व हैं।
2. फूड्यूकेट
एप्पल और एंड्रॉयड की यह फिटनेस एप्लिकेशन आपके बताती है कि आप जो खा रहे हैं वह आपके लिए सेहतमंद है या नहीं। यह उत्पाद का बारकोड पढ़कर उसकी कैलोरी की जानकारी देती है।
3. लोकावोर
फिट रहने के लिए क्या खाते हैं, यह जितना जरूरी है उतना ही जरूरी है कि आप कब और कितनी ताजा डाइट लेते हैं। कई चीजें अपने सीजन में जितनी फायदेमंद होती हैं, हर मौसम में उतनी फायदेमंद नहीं होतीं। इस एप के जरिए आप जान सकते हैं कि आप जिन चीजों को डाइट में शामिल कर रहे हैं वे कब अधिक फायदेमंद और ताजा होती हैं। यह एप्पल और एंड्रॉयड फोन पर उपलब्ध है।
4. सीएसपीआई
सीएसपीआई यानी केमिकल कुज़ाइन नाइक ट्रेनिंग क्लब नामक यह फिटनेस एप आइफोन पर उपलब्ध है। आपके वर्कआउट को मजेदार बनाने के लिए यह बेहतरीन एप्लिकेशन है। एक्सरसाइज के दौरान इसमें आप तरह-तरह के गाने सुन सकते हैं और वजन घटाने के लिए जरूरी जानकारी देती है।
इतना ही नहीं, आपकी मनपसंद सेलिब्रिटी खुद को कैसे फिट रखती हैं, इसकी जानकारी भी इस एप पर मिलेगी।
5. एंडोमोंडो
एप्पल, एंड्रॉयड और ब्लैकबेरी पर यह एप उपलब्ध है। यह आपके वर्कआउट का रिकॉर्ड रखती है। असपर गूगल मैप्स के जरिए आप नए रोमांच भरे स्थानों का भी पता लगा सकते हैं।
6. माइ फिटनेस पाल
यह एप आपके वजन, लंबाई, वेट लॉस के लक्ष्य और डाइट का पूरा रिकॉर्ड रखती है। यह न सिर्फ आपको अधिक कैलोरी वाली डाइट के प्रति आगाह करती है बल्कि एक्सरसाइज के लिए भी प्रोत्साहित करती है।
एप्पल और एंड्रायड पर उपलब्ध इस एप से आप अपने आस-पास के रेस्तरां में मिलने वाले खाने के पोषक तत्वों का भी पता लगा सकते हैं।
7. ईट दिस, नॉट दैट! द गेम
वजन घटाने के लिए हमें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इसकी जानकारी देने के लिए इस एप से बहतर कुछ नहीं। मजेदार बात यह है कि यह एक गेम है जिसे खेलते-खेलते आप न्यूट्रिशन से संबंधित कई बात जान लेंगे।