फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Safe and No touch food Home Delivery Services in Corona infected areas

अपने फूड डिलीवरी के पैकेज को कीटाणुनाशक से साफ करना: क्या ये जरूरी है?

Wed, 15 Apr 2020 05:29 PM IST
Advertorial Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 15 Apr 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
Safe and No touch food Home Delivery Services in Corona infected areas
- फोटो : Amar Ujala
कोरोनावायरस ने दुनिया में हलचल मचा दी है। इसके डर के चलते लोग घरों से निकलने में डर रहे हैं। जहां इस वायरस के चलते लगातार लोगों में डर बढ़ता जा रहा है, वहीं हर एक व्यक्ति के लिए सुरक्षा के नियमों का पालन करना भी उतना ही ज़रूरी होता जा रहा है। ये संकट अब इतना बढ़ गया है कि इसके लिए सबसे बेहतर तरीका अपनाना ही एक मात्र उपाय है। सरकार, स्वास्थ्य से जुड़े लोगों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सुरक्षा के लिए कुछ पैमाने साझा किए हैं, जो हर व्यक्ति को खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपनाने चाहिए।
विज्ञापन

 लेकिन, जब बात फ़ूड डिलीवरी की आती है, तो लोगों को ये नहीं पता होता कि उन्हें ये चीज़ें किस तरह हैंडल करनी चाहिए। इस बात को लेकर कई तरह के कन्फ्यूजन हैं कि बाहर होटलों में जाकर खाने की जगह पर घर पर फ़ूड ऑर्डर कितना सुरक्षित है। कोरोनावायरस से बचे रहने के लिए सैनिटाइजेशन और हाथों को साफ रखना जरूरी है, लेकिन लोग ये भूल जाते हैं कि फूड डिलीवरी के मामले में भी सुरक्षा जरूरी है। ऐसे में घर पर सुरक्षित तरीके से फूड डिलीवरी पाने को लेकर कुछ मिथकों को दूर करना और सच्चाई जानना बेहद जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन

 
 

Safe and No touch food Home Delivery Services in Corona infected areas

सबसे पहले, लोगों को ये समझना होगा कि कोरोनावायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने वाला वायरस है। यदि लोग किसी संक्रमित व्यक्ति के नज़दीकी सम्पर्क में आएं तो वो इससे संक्रमित हो सकते हैं । इसलिए, फ़ूड प्रोडक्ट के ज़रिए इस वायरस के फैलने के चांस बहुत कम हो जाते हैं। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ हैल्थ (NIH) के मुताबिक कार्डबोर्ड पर यह वायरस 24 घंटों क रह सकता है और प्लास्टिक या स्टेनलेस स्टील पर 72 घंटों तक रह सकता है। वहीं हवा में ये तीन घंटों तक जीवित रहता है। इसलिए, सलाह दी जाती है कि जब भी आप खाने का पैकेज रिसीव करें, तो उसे सावधानी के साथ हैंडल करें। इन दिनों अधिकतर फ़ूड डिलीवरी करने वाली कंपनियां हैल्थ प्रोटोकॉल अपना रही हैं, जिसमें कॉन्टैक्ट-लेस डिलीवरी शामिल है।जिसका मतलब है कि फ़ूड डिलीवर करने वाला व्यक्ति खाना घर के बाहर छोड़ के जाएगा, जिसमें ग्राहक के साथ को कोई फेस-टू-फेस कॉन्टैक्ट नहीं होगा।


 

Safe and No touch food Home Delivery Services in Corona infected areas

ग्राहकों को भी सावधानी से दस्ताने पहनकर ही इन पैकेज को पकड़ना चाहिए और पैकेज खोलने से पहले इसे अच्छी तरह सैनिटाइज करना चाहिए। ग्राहकों को पैकेज से निकाल कर खाना किसी साफ बर्तन में निकालना चाहिए और जहां पैकेज रखें, उस जगह को भी अच्छी तरह कीटाणुनाशक से सैनिटाइज करना चाहिए। फ़ूड पैकेज को छूने के बाद अपने हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक जरूर धोएं। खाने से पहले उसे मिक्रोवेव में 1-2 मिनट तक प्री-हीट जरूर करें। कई फ़ूड कंपनियां इस बात का ध्यान रख रही हैं कि वो सभी सेफ्टी के पैमानों का पालन करें, जो कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताए गए हैं। जैसे साफ-सफाई, खाने में इस्तेमाल हुई सामग्री से लेकर डिलीवरी तक की साफ-सफाई, सुरक्षा की चीजें जैसे मास्क आदि का इस्तेमाल, कॉन्टैक्ट लैस डिलीवरी आदि। साथ ही डिलीवरी करने वाले व्यक्तियों को खास ट्रेनिंग भी अनिवार्य रूप से दी जा रही है। 

 अपने सुरक्षित और साफ स्थान पर बाहर का खाना लाने के दौरान पूरी तरह सावधानी बरतें। आप जितनी सावधानी रखेंगे वायरस के आप तक पहुंचने का खतरा उतना ही काम होगा और आप अपना खाना बिना चिंता के एंजॉय कर पाएंगे। ध्यान रखें कि ये सभी चीजें आप सावधानी से करें और सभी जरूरी सुरक्षा के पैमानों का पालन करें। हम आपको घर पर खाना ऑर्डर करने से बिलकुल नहीं रोक रहे हैं, लेकिन बहुत जरूरी है कि आप इस दौरान बेहतर से बेहतर सुरक्षा का ध्यान रखें।
(Advertorial)

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed