फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   pollution free india is most important for healthy life

अपने बच्चों को पर्यावरण के बारे में जरूर बताएं ये बातें

Tue, 18 Dec 2018 05:54 PM IST
कशिश मिश्रा नंद राम प्रजापति
नंद राम प्रजापति Published by: कशिश मिश्रा Updated Tue, 18 Dec 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
pollution free india is most important for healthy life
स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण का साफ और स्वच्छ होना बहुत जरूरी है - फोटो : file photo

स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण का साफ और स्वच्छ होना बहुत जरूरी है और यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखें। अगर बचपन से ही बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाए, तो इससे उनमें प्रकृति के प्रति लगाव पैदा होगा। चाहे वह साफ-सफाई हो या खाद्य स्रोतों का संरक्षण। इन सबके बारे में बच्चों को जरूर बताएं। इससे न केवल पर्यावरण के प्रति वे जागरूक होंगे, बल्कि भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक भी बनेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

pollution free india is most important for healthy life
प्रकाश पर बात - फोटो : file photo

प्रकाश पर बात
ऊर्जा का संरक्षण सबसे जरूरी है, लेकिन हम इस ओर ध्यान नहीं देते। अक्सर हम वेबजह घर में लाइट जलाए रखते हैं। इसलिए आप बच्चों को लाइट के इस्तेमाल से संबंधी बातें जरूर बताएं। इसके अलावा पुराने बल्ब के स्थान पर ऊर्जा की बचत करने वाली एलइडी लाइट के बारे में जानकारी दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

pollution free india is most important for healthy life
बूंद-बूंद है जरूरी - फोटो : pexels.com

बूंद-बूंद है जरूरी
बच्चों को पानी के महत्व के बारे में जरूर बताएं। उन्हें यह भी बताएं कि कैसे बेवजह बहते पानी को रोककर हम पानी की बर्बादी को कम कर सकते हैं। अक्सर बच्चे नल खुला छोड़ देते हैं। अगर बच्चा नल बंद करना भूल गया है, तो उसे नल बंद करने के लिए कहें।

विज्ञापन

pollution free india is most important for healthy life
प्लास्टिक को कहें न - फोटो : instagram

प्लास्टिक को कहें न
किचन में प्लास्टिक के बर्तनों की जगह कांच या स्टील के बर्तनों को रखें। इसके बारे में बच्चों को भी बताएं। आप प्लास्टिक के बाथ टब की जगह लकड़ी के टब का उपयोग भी कर सकती हैं। इसके अलावा किराने की दुकान पर जाते समय, घर से बैग लेकर जाएं। इससे आपको बाजार से पॉलिथीन या बैग नहीं खरीदने होंगे।

pollution free india is most important for healthy life
प्राथमिक स्कूल में सफाई करते बच्चे

साफ-सफाई
जब भी कहीं छुट्टी या पिकनिक पर जाएं, तब बच्चों को बताएं कि कूड़ा सही स्थान पर फेंकें। इन स्थानों को भी अपने घर जैसा ही समझें। इससे बच्चे हर जगह को अपने घर जैसा ही समझेंगे और उसे साफ एवं स्वच्छ बनाने का प्रयास करेंगे।

pollution free india is most important for healthy life
घर के पीछे छोटा-सा किचन गार्डन बनाएं - फोटो : file photo

किचन में सिर्फ ऑर्गेनिक
अपने घर के पीछे छोटा-सा किचन गार्डन बनाएं। यदि आपके यहां सब्जियों और फलों को उगाने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है, तब आप ऑर्गेनिक हर्ब्स उगा सकती हैं। इस दौरान बच्चों को भी अपने साथ रखें। साथ ही बच्चों को सब्जी खरीदने के लिए मंडी आदि ले जाएं। वहां बच्चों को मौसम के हिसाब से सब्जी, फल एवं अन्य खाद्य पदार्थों के बारे में बताएं।

pollution free india is most important for healthy life
बचे हुए पदार्थों को रिसाइकिल करने का अच्छा तरीका है - फोटो : डेमो
खुद बनाएं खाद

सब्जियों के छिलके, केले के छिलके जैसे जैविक अपशिष्ट पदार्थों की खाद बनाएं। इसके लिए बच्चों को इन सभी चीजों को एक डिब्बे में इकट्ठा करने को कहें। यह न केवल बचे हुए पदार्थों को रिसाइकिल करने का अच्छा तरीका है, बल्कि बच्चों को यह भी पता चलेगा कि अपशिष्ट खाद्य पदार्थ उर्वरक में कैसे बदलता है।


 

pollution free india is most important for healthy life
सैर पर ले जाएं - फोटो : file photo

सैर पर ले जाएं
चाहे वह सुबह-शाम का समय हो या कोई और समय, बच्चों को पार्क अथवा शहर के बाहरी इलाके से सटे हरे-भरे मैदान में ले जाएं। हो सके तो वहां कैंप लगाकर कुछ दिन बिताएं। बच्चों के लिए प्रकृति से सामना कराने का इससे अच्छा और कोई तरीका नहीं।

pollution free india is most important for healthy life
साइकिल चलाना या छोटे-छोटे पत्थरों को इकट्ठा करना - फोटो : file photo

हरियाली से हो प्यार
आप बच्चों के लिए गार्डनिंग, साइकिल चलाना या छोटे-छोटे पत्थरों को इकट्ठा करना आदि किसी भी गतिविधि को चुन सकती हैं। इसके अलावा पौधे लगाना, बीज बोना आदि का भी चुनाव कर सकती हैं। बच्चों को इनके फायदे भी बता सकती हैं कि कैसे इससे वातावरण को शुद्ध बनाने में मदद मिलती है।

pollution free india is most important for healthy life
पेन रखने का स्टैंड हो या कुछ और सामान - फोटो : file photo

खराब से कुछ नया
चाहे वह बैग हों, पुराने कपड़े, अखबार, बर्तन या कुछ और जो आपके लिए खराब है। उन्हें बच्चों को दें और उनसे कहें कि इनसे कुछ नया बनाएं। चाहे वह किताब या पेन रखने का स्टैंड हो या कुछ और सामान।

pollution free india is most important for healthy life
किताबें जरूरतमंदों में बांटना सिखाएं - फोटो : file photo

चीजों को करें साझा
बच्चों को उनकी पुरानी चीजें, चाहे वह कपड़े हों या किताबें जरूरतमंदों में बांटना सिखाएं। आप बच्चों को डोनेशन कैंप में भी ले जा सकती हैं, ताकि वे दूसरों को ऐसा करते देख सीख सकें। इससे बच्चों में गर्व की भावना पैदा होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed