फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   pilate workout for figure like deepika and zarine

आखिर क्या है दीपिका और जरीन के फिगर का राज?

Wed, 29 May 2013 04:14 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 29 May 2013 04:14 PM IST
विज्ञापन
 pilate workout for figure like deepika and zarine

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का स्लिम फिगर हो या जरीन खान का वेट लॉस का राज पिलाटे है। अमेरिकी और यूरोपीय देशों में लोकप्रिय पिलाटे आज न सिर्फ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और डांस शो में लोकप्रिय है बल्कि जिम में भी इसे वजन घटाने, लचीलेपन और फिगर बनाने के लिए बेहतरीन वर्कआउट माना जा रहा है।

विज्ञापन


अगर आप भी अपने शरीर को लचीला और छरहरा बनाने की ख्वाहिश रखते हैं तो पिलाटे आपके लिए दिलचस्प और बेहतरीन वर्कआउट हो सकता है।

पिलाटे के फायदे
- शरीर की बनावट सुधारने में उपयोगी है यह एक्सरसाइज।
- चोट से उबरने के लिए इस एक्सरसाइज को करने से बहुत फायदा मिलता है।
- पेट के निचले हिस्से को शेप में रखने के लिए भी यह एक्सरसाइज प्रभावी है।
- थोड़े से बदलाव के साथ पिलाटे करना गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायजेमंद है।
- वजन घटाने और एनर्जी लेवल बढ़ाने के लिए पिलाटे अच्छी एक्सरसाइज है।

'सिक्स पिलाटे' सिद्धांत
'सिक्स पिलाटे' सिद्धांत के अंदर छह हिस्सों पर फोकस किया जाता है - केंद्र बिंदु, निसंत्रण, गति, श्वास, शुद्धता और एकाग्रता।

इस सिद्धांत का उद्देश्य है - क्वांटिटी पर क्वालिटी का महत्व। इसे बार-बार दोहराने के बजाय हर मूव को सावधानीपूर्वक करना ज्यादा जरूरी है।

मैट एक्सरसाइज
पिलाटे एक्सरसाइज जमीन पर मैट बिछाकर होती है इसलिए इसे मैट एक्सरसाइज कहना गलत नहीं होगा। इसके लिए जरूरी है कि आप किसी ट्रेनर की मदद से पिलाटे की शुरुआत करें। चाहें तो इंटरनेट पर भी पिलाटे सीख सकते हैं। समय और प्रैक्टिस के साथ-साथ इस एक्सरसाइज  का स्तर बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन


ध्यान रखें
पिलाटे का अभ्यास किसी प्रशिक्षक की देखरेख में ही करें। गलत स्ट्रेच आपके ज्वाइंट्स और मांसपेशियों के लिए भारी हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed