फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान! विटामिन की कमी से ग्रस्त हैं शहरी लोग, ये हैं कारण

Tue, 09 Apr 2019 12:47 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 09 Apr 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
people living in urban areas lack of vitamins in body
एक शोध से पता चला है कि भारत में स्वस्थ दिखने वाले अधिकतर शहरी लोग विटामिन की कमी से ग्रस्त हैं। हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय पोषण संस्थान के वैज्ञानिक 30 से 70 वर्ष के लोगों में विटामिन के स्तर का अध्ययन करने के बाद इस नतीजे पर पहुंचे हैं। इस अध्ययन में 270 प्रतिभागी शामिल थे। 
people living in urban areas lack of vitamins in body
इस शोध में आधे लोग विटामिन बी2 और बाकी लोग विटामिन बी6 की कमी से ग्रस्त पाए गए हैं। हालांकि, लोग विटामिन की कमी को आमतौर पर नजरंदाज करते हैं और बी1, बी2 और बी6 विटामिनों की कमी की ओर कम ध्यान दिया जाता है।
people living in urban areas lack of vitamins in body
विटामिन की कमी से होने वाली बीमारियां
विटामिन बी2 की कमी एनीमिया और हृदय रोगों से जुड़ी होती है। विटामिन बी6 की कमी का संबंध मस्तिष्क, कैंसर, माइग्रेन, पुराने दर्द, हृदय रोग, और अवसाद (डीप्रेशन) से जुड़ा है। विटामिन बी1 की कमी से अल्जाइमर, कैंसर संबंधी रोग हो सकते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, विटामिन बी12 और विटामिन-ए के अलावा अन्य विटामिनों की कमी को नजरंदाज करने से गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
people living in urban areas lack of vitamins in body

शोधकर्ता के अनुसार, कोई भी एक खाद्य पदार्थ या भोजन सभी पोषक तत्वों की आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर सकता। भोजन में विभिन्न प्रकार के फल, सब्जियां, डेयरी उत्पाद, सूखे मेवे, बीज का सेवन पोषक तत्वों की जरूरतों को पूरा करने में मददगार हो सकता है। विटामिन बी12 का निम्न स्तर और विटामिन बी2 एवं बी6 से एमीनो एसिड, होमोसिस्टीन के रूप में वृद्धि का कारण बनता है, जो रक्त संबंधी समस्याओं के लिए जिम्मेदार है। इससे मस्तिष्क और हृदय स्ट्रोक, कमजोर हड्डियों के कारण फ्रैक्चर और डिमेंशिया जैसे विकार हो सकते हैं। 

विज्ञापन
people living in urban areas lack of vitamins in body
सब्जियों, फलों और डेयरी उत्पादों जैसे विटामिन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन कम करने से इस तरह की पोषण संबंधी समस्याएं होती हैं। महिलाओं की तुलना में पुरुष छह प्रकार के विटामिनों का अधिक सेवन करते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed