Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   New COVID Variant PJ.2.1 Spreads Across 18 Countries What We Know So Far details in hindi

कोविड-19 न्यूज: कोरोना ने फिर दी दस्तक, 18 देशों में देखा गया नया PJ.2.1 वैरिएंट; जानिए इससे कितना खतरा

Sun, 22 Nov 2026 11:01 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 22 Nov 2026 11:01 PM IST
सार

Covid Variant PJ.2.1: कोरोना का नया वैरिएंट PJ.2.1 अब तक 18 देशों में देखा जा चुका है। इसके स्पाइक प्रोटीन में 24 म्यूटेशन देखे गए हैं। डब्ल्यूएचओ ने फिलहाल इससे खतरा कम बताया है। लैब अध्ययनों में वैक्सीन से बनी एंटीबॉडी इसे निष्क्रिय करती दिखी हैं। अच्छी बात ये है इससे गंभीरता बढ़ने का संकेत नहीं मिला है।

विज्ञापन
New COVID Variant PJ.2.1 Spreads Across 18 Countries What We Know So Far details in hindi
कोरोना के मामलों को लेकर अलर्ट - फोटो : Amarujala.com/AI

विस्तार

साल 2020-23 के बीच दुनियाभर ने कोरोना महामारी के खतरनाक दौर का सामना किया। कोविड-19 रोग का कारण बनने वाला ये वायरस अब पहले जितना प्रभावी तो नहीं रहा है, पर समय-समय पर म्यूटेशन के साथ सामने आने वाले इसके नए वैरिएंट्स लोगों के लिए चिंता जरूर बढ़ाते रहते हैं। पिछले करीब एक साल से कोरोना बिल्कुल शांत स्थिति में था, हालांकि इसमें अब म्यूटेशन के साथ नए वैरिएंट को लेकर फिर से खबरें सामने आ रही हैं।

विज्ञापन


हालिया रिपोर्ट्स में कोविड का एक नया वैरिएंट PJ.2.1 चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके स्पाइक प्रोटीन में करीब 24 बदलाव देखे गए हैं। इतना ही नहीं यह अब तक 18 देशों में सामने भी आ चुका है। हाल के दिनों में कनाडा और अमेरिका में इसके बढ़ते मामलों ने वैज्ञानिकों का ध्यान खींचा है।
विज्ञापन


नए स्ट्रेन के जोखिमों को देखते हुए फिलहाल विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे 'वैरिएंट अंडर मॉनिटरिंग' के रूप में वर्गीकृत किया है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल इससे दुनियाभर में किसी बड़े खतरे की आशंका नहीं है, लेकिन नए वैरिएंट के सामने आने के बाद से लोगों के मन में कोरोना को लेकर फिर से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या ये नया वैरिएंट पहले से बनी इम्युनिटी को चकमा दे सकता है? क्या मौजूदा वैक्सीन इससे बचाव में मददगार हैं और क्या इससे संक्रमण ज्यादा गंभीर हो सकता है? आइए PJ.2.1 से जुड़ी जरूरी बातों को जान लेते हैं।

Trending Videos

New COVID Variant PJ.2.1 Spreads Across 18 Countries What We Know So Far details in hindi
कोरोना का नया वैरिएंट- PJ.2.1 - फोटो : Adobe Stock Photos

कोरोनावायरस का नया वैरिएंट PJ.2.1

डब्ल्यूएचओ ने कोरोनावायरस के नए वैरिएंट PJ.2.1 को ‘वैरिएंट अंडर मॉनिटरिंग’ यानी निगरानी में रखे जाने वाले वैरिएंट की कैटेगरी में रखा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये JN.1 वैरिएंट से निकला नया रूप है, जिसके स्पाइक प्रोटीन में 24 बदलाव पाए गए हैं। स्पाइक प्रोटीन वायरस का वह हिस्सा होता है, जिसकी मदद से वह इंसानी कोशिकाओं में प्रवेश करता है।

8 नवंबर तक यह वैरिएंट 18 देशों में पाया जा चुका था। कनाडा और अमेरिका में इसके मामले बढ़ने के बाद से वायरस के इस स्ट्रेन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

डब्ल्यूएचओ में वायरस की स्थितियों पर नजर रखने वाले विशेषज्ञ समूह (TAG-VE) ने अपनी शुरुआती रिपोर्ट में कहा है कि दुनियाभर में इस नए वैरिएंट से स्वास्थ्य को होने वाले खतरों का जोखिम फिलहाल कम ही है। हालांकि, इस आकलन के लिए अभी और समय देने की जरूरत है क्योंकि अभी पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है।
 

  • लैब में किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि PJ.2.1 दूसरे मौजूदा वैरिएंट की तरह ही हो सकता है।  इसके शरीर की एंटीबॉडी से बचने की क्षमता में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखाता है। 
  • हाल के वर्षों में LP.8.1 और XFG वैरिएंट के हिसाब से अपडेट की गई कोविड वैक्सीन लेने वाले लोगों के ब्लड सैंपल में भी इसे निष्क्रिय करने की क्षमता देखी गई है।
  • इसका मतलब है कि मौजूदा वैक्सीन इस वायरस के जोखिमों को कम करने में मददगार हो सकती है।

New COVID Variant PJ.2.1 Spreads Across 18 Countries What We Know So Far details in hindi
कोरोना और इसके जोखिम - फोटो : Freepik.com

क्या कहता है डब्ल्यूएचओ?

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट बताती है कि इस वैरिएंट की पहचान पहली बार कनाडा में हुई थी। लैब में हुए अध्ययनों से पता चलता है कि यह इंसानी शरीर में ACE2 रिसेप्टर से पहले की तुलना में ज्यादा मजबूती से बाइंड हो सकता है। यहां समझना जरूरी है कि ACE2 रिसेप्टर शरीर की कोशिकाओं की सतह पर मौजूद एक तरह का प्रवेश द्वार होता है, जिसका इस्तेमाल कोरोना वायरस कोशिकाओं में घुसने के लिए करता है। 
 

  • वायरस का रिसेप्टर से ज्यादा मजबूती से जुड़ना इसके बढ़ते मामलों की एक वजह हो सकता है, लेकिन इससे यह सीधे साबित नहीं होता कि इंसानों में इसका फैलाव तेजी से होता है।
  • 8 नवंबर तक वैज्ञानिक डेटाबेस में 18 देशों से इस वैरिएंट के 722 सैंपल जमा किए जा चुके थे।

New COVID Variant PJ.2.1 Spreads Across 18 Countries What We Know So Far details in hindi
कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे - फोटो : Freepik.com

क्या PJ.2.1 से गंभीर बीमारी का हो सकता है खतरा?

डब्ल्यूएचओ के अनुसार, अभी ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है PJ.2.1 से पहले के वैरिएंट की तुलना में ज्यादा गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। हालांकि, इस बारे में मरीजों के आंकड़े अभी सीमित हैं। इस वैरिएंट को समझने के लिए आगे और अध्ययन की जा रही है। 

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि पिछले वैरिएंट्स के हिसाब से तैयार वैक्सीन लेने वाले 36 लोगों के खून के सैंपल पर एक अध्ययन किया गया। इसमें पाया गया कि PJ.2.1 के खिलाफ खून में एंटीबॉडी की क्षमता ठीक थी। जिससे पता चलता है कि वैक्सीनेशन इस वैरिएंट के कारण होने वाली बीमारी के खतरों को कम करने में भी मददगार है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि वैक्सीन से बनने वाली एंटीबॉडी लैब में PJ.2.1 को निष्क्रिय करती देखी गई है, लेकिन इससे यह साबित नहीं होता कि वास्तविक जीवन में वैक्सीन इस वैरिएंट से संक्रमण या गंभीर बीमारी कितनी प्रभावित के साथ रोकने में मददगार हो सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इस नए वैरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी बरतना जरूरी है। जिन स्थानों पर इसका संक्रमण देखा जा रहा है वहां बुजुर्गों, कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों और पहले से किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को खास ध्यान रखना चाहिए। संक्रमण प्रभावित हिस्सों में कोरोना से बचाव के लिए किए गए पुराने उपाय फिर से शुरू किए जाने चाहिए।




--------------
स्रोत:
Risk Evaluation for SARS-CoV-2 Variant Under Monitoring: PJ.2.1


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed