{"_id":"62bd6c20b40402558850d02e","slug":"mowcd-aadhar-of-children-for-supplementary-nutrition-is-not-mandatory-know-all-details-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"MoWCD: बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, ताकि कुपोषण से सुरक्षित रहे 'देश का भविष्य'","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
MoWCD: बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, ताकि कुपोषण से सुरक्षित रहे 'देश का भविष्य'
Thu, 30 Jun 2022 03:14 PM IST
संकल्प सिंह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 30 Jun 2022 03:14 PM IST
सार
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने एलान किया है कि अनुपूरक पोषण आहार के लिए बच्चों का आधार अब अनिवार्य नहीं है।
विज्ञापन
Aadhar of children for supplementary nutrition is not mandatory
- फोटो : Social Media
विस्तार
अनुपूरक पोषण आहार के लिए बच्चों का आधार अब अनिवार्य नहीं है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय इस बात को सुनिश्चित कर रहा है कि बच्चों तक पोषण आहार पहुंचाने के लिए माता और पिता के आधार कार्ड डिटेल्स को पोषण ट्रैकर में दर्ज किया जाए। एएनआई ने इसको लेकर अपने एक ट्वीट में जानकारी दी है।
अनुपूरक पोषण आहार 6 या उससे कम उम्र के बच्चों को दिया जाता है। भारत सरकार गरीब बच्चों के स्वास्थ्य विकास को लेकर ये कार्यक्रम चला रही है। इसके तहत देशभर में आंगनवाड़ियों के माध्यम से गरीब बच्चों तक ये पोषण आहार वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
देश में अभी भी ऐसे बच्चों की संख्या काफी ज्यादा है, जिन्हें प्रारंभिक अवस्था में पोषण आहार नहीं मिल पाता है। इसका सीधा असर उनके शारीरिक विकास पर पड़ता है। इस कारण बच्चों को कूपोषण जैसी कई तरह की शारीरिक समस्याएं प्रारंभिक अवस्था में ही परेशान करने लगती हैं।
भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन प्रोग्राम देश की इसी समस्या को दूर करने का काम कर रहा है। सरकार आंगनवाड़ी नेटवर्क के माध्यम से देश के सीमांत इलाकों में रह रहे गरीब बच्चों तक पोषण आहार को पहुंचा रही है।
विज्ञापन
Aadhar of children for supplementary nutrition is not mandatory. Ministry of Women & Child Development is ensuring the Aadhar of mother/parents is entered in Poshan tracker to ensure nutrition delivery to the beneficiary.SMS would be sent about delivery of take-home ration: MoWCD
— ANI (@ANI) June 30, 2022विज्ञापन