{"_id":"328fb058-b3c0-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"mobile-phone-can-be-the-cause-of-neck-pain","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्दन में दर्द की वजह कहीं आपका मोबाइल तो नहीं!","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
गर्दन में दर्द की वजह कहीं आपका मोबाइल तो नहीं!
डॉ. नीरज जैन, सीनियर कंसल्टेंट, पेन क्लीनिक
Updated Fri, 03 May 2013 01:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्दन में मोबाइल दबाकर बातें करने, सिर आगे करके टेक्स्ट मैसेज करने या फिर कंप्यूटर टेक्स्ट का ज्यादा इस्तेमाल करने की आदत, कहीं आप में भी तो नहीं है! अगर हां, तो कहीं ये आदत आपको टेक्स्ट नेक सिंड्रोम का शिकार न बना दे।
विज्ञापन
टेक्स्ट नेक की समस्या सिर, गर्दन और कंधों के गलत पोश्चर की वजह से उत्पन्न होती हैं। मोबाइल पर मैसेज टाइप करते या कंप्यूटर पर काम करने के दौरान हमें एक खास मुद्रा में गर्दन को एक ओर झुकाना पड़ता है, जिससे हमारी पीठ के ऊपर का हिस्सा भी असामान्य स्थिति में आ जाता है। जो दर्द का कारण बनती है।
विज्ञापन
इससे रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है। थकान होती है और इससे सिर दर्द भी हो सकता है। इस तरह के दर्द को नजरअंदाज करने पर भविष्य में गंभीर गर्दन दर्द से भी आपको गुजरना पड़ सकता है।
विज्ञापन
बचना जरूरी है
आप कंप्यूटर पर लगातार काम करते हैं, तो बीच-बीच में ब्रेक लें। अपने पोश्चर को सही रखने के साथ बीच-बीच में हल्का फुल्का व्यायाम करें। गर्दन को ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं घुमाएं।
पंद्रह मिनट इस एक्सरसाइज को करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इससे गर्दन ही नहीं आंखों को भी आराम मिलेगा।
मोबाइल से टेक्स्ट मैसेज भेजने या गेम खेलने के लिए की-पैड का ज्यादा इस्तेमाल करने से भी अंगूठे प्रभावित होते हैं। इससे बचने के लिए की-पैड की बजाय टच स्क्रीन का इस्तेमाल करें।
संभव हो, तो ज्यादा एसएमएस टाइप करने से बचें। पांच मिनट से ज्यादा टेढ़ी गर्दन करके बात न करें। वहीं टेक्स्ट मैसेज करते हुए सिर को नीचे आगे की ओर झुकाने की बजाए मोबाइल को ही आंख के लेबल पर कर लें। गर्दन में दर्द ज्यादा हो, तो इससे राहत पाने के लिए सेंधा नमक मिले गर्म पानी से सेंक करें।