{"_id":"5c0f5f72bdec2241c05947f7","slug":"lavina-tandon-choose-kickboxing-to-stay-fit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लवीना टंडन ने विष कन्या बनने के लिए लिया 'किक बॉक्सिंग' का सहारा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
लवीना टंडन ने विष कन्या बनने के लिए लिया 'किक बॉक्सिंग' का सहारा
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
Lavina Tandon
- फोटो : file photo
फिट रहने का राज किसी से भी छिपा नहीं है और कसरत करना तो आज हर किसी की जीवनशैली का हिस्सा बन गया है। अपनी बॉडी को लेकर मनोरंजन जगत काफी सतर्क रहता है। हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में कलर्स के शो सितारा की अभिनेत्री लवीना टंडन ने अपने परम फिटनेस मंत्र का सीक्रेट फैंस के साथ शेयर किया। लवीना ने बताया कि उन्होंने अपनी फिटनेस के रूप में किक बॉक्सिंग को चुना है।
विज्ञापन
Trending Videos
Lavina Tandon
- फोटो : file photo
लवीना ने बताया कि उन्होंने अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए नियमित रूप से किक बॉक्सिंग करना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि ऐसा करने से उन्हें एक तराशे हुए शरीर को बनाए रखने में मदद मिलती है। लवीना ने बताया फिलहाल वो टीवी पर सुरीली का किरदार अदा कर रही हैं। जो इस धारावाहिक में एक विष कन्या बनी है। टीवी पर अक्सर विष कन्या को कामोत्तेजक और बेहद खूबसूरत महिला के रूप में दर्शाया जाता है। लवीना ने बताया कि विष कन्या या उसके जैसा रंग-रूप हासिल करने के लिए उसके जैसी सही शारीरिक बनावट होना उनके लिए बहुत जरूरी था। उन्होंने बताया कि शरीर की ऐसी बनावट के लिए उन्होंने किक बॉक्सिंग की क्लास ज्वाइन कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lavina Tandon
- फोटो : file photo
लवीना ने बताया कि किक बॉक्सिंग में आत्मरक्षा की तकनीक सीखने के अलावा कई दूसरे फायदे भी हैं। मांसपेशियों को मजबूत बनाने में किक बॉक्सिंग का एक बहुत बड़ा हाथ होता है। इसे करते समय आप अपने शरीर की सभी मांसपेशियों का इस्तेमाल करते हैं।
लवीना ने बताया कि यह एक कुशल कसरत है जो अकेले एक घंटे में लगभग 750 कैलोरी बर्न कर देती है। उन्होंने बताया कि किक बॉक्सिंग में उनकी हमेशा से रुचि थी और इसका अभ्यास करने पर मुझे फिट होने में वाकई काफी मदद मिली है। बता दें, रश्मि शर्मा टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित सितारा विष कन्या ऐतिहासिक लोककथा पर आधारित है। यह कहानी सितारा नाम की एक छोटी लड़की के चारों ओर घूमती है जो एक विष कन्या होने की अपनी असली पहचान से अनजान है। उसके पिता उसके पैदा होने के बाद उसे उसकी मां से दूर ले आते हैं क्योंकि वो उसकी रक्षा करने चाहते थे। लेकिन जैसे-जैसे वो बढ़ी होती है। उसे अपनी शक्तियों का अहसास होने लगता है।