फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Know Why Women Have More Headaches Than Men

पुरुषों की तुलना में महिलाओं को होता है ज्यादा सिरदर्द, जानिए 6 बड़ी वजह

Tue, 11 Dec 2018 12:26 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Updated Tue, 11 Dec 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
Know Why Women Have More Headaches Than Men

पुरुषों की तुलना में महिलाएं सिरदर्द का अनुभव ज्यादा करती हैं। इसके पीछे वजह उनकी दोहरी जिंदगी हो सकती है। इसके अलावा कुछ हार्मोनल वजहों को भी जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। लेकिन सिरदर्द शरीर की कुछ कहानी भी बयां करता है। असल में कई बार सिरदर्द सिर्फ सिर में दर्द की वजह से नहीं होता। इसके पीछे और भी वजह हो सकती हैं। मसलन शरीर के अन्य हिस्से में दर्द या कोई बीमारी। इसके चलते भी सिरदर्द जैसी समस्या हो जाती है। 

विज्ञापन
Trending Videos

किन वजहों से हो सकता है आपको सिर दर्द 

Know Why Women Have More Headaches Than Men
सिर दर्द - फोटो : file photo

टेंशन
असल में सिर में किस हिस्से में दर्द हो रहा है, इससे आपकी मनःस्थिति का पता लगाया जा सकता है। अगर आपके सिर के दोनों हिस्सों में दर्द हो रहा है तो समझ जाइए कि यह टेंशन का दर्द है।टेंशन में अकसर सिर के दोनों हिस्सों में दर्द होता है।

ब्रेन
अगर आपके ब्रेन वाले हिस्से में दर्द है तो समझें कि यह कोई सामान्य दर्द नहीं है। यह दर्द माइग्रेन का हो सकता है। इसके लिए नर्व जिम्मेदार होती हैं। ब्रेन में दर्द का अनुभव अक्सर सिर के बीचों-बीच होता है। अगर आपको ऐसा महसूस होता है तो तुरंत डाक्टर की सलाह लें। 

पाचन तंत्र
कई बार सिर के दर्द का संबंध सिर से नहीं बल्कि पेट से भी होता है। दरअसल पाचन तंत्र सही न हो तो इसकी वजह से भी सिर में दर्द हो सकता है। यदि सिर के एक हिस्से में लगातार लम्बे समय से दर्द हो रहा हो तो यह डायरिया के लक्ष्ण भी हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Know Why Women Have More Headaches Than Men
सेंस
कई बार एक खास किस्म की आवाज कान में सुनाई पड़ रही होती है, जिससे सिर में दर्द का अहसास होने लगता है। कई बार घंटों फोन पर बात करने से ऐसा हेाता है। कई बार किसी परफ्यूम की गंध के कारण ऐसा होता है। कुला मिलाकर कहने का मतलब यह है कि कई बार अलग अलग सेंस की वजह से भी सिर में दर्द होता है।

देर तक सोचने से
आपका ब्रेन जब कई चीजों से बोझिल हो जाता है, तब भी उसे दर्द का अनुभव होने लगता है। यदि आप किसी सोच से काफी देर से परेशान हैं तो भी आपको सिर में दर्द महसूस हो सकता है। 
 
हार्मोन
सिर दर्द के पीछे एक वजह हार्मोन भी हो सकता है। हार्मोन के कारण हृदय गति बहुत तेज हो सकती है, खूब पसीना आने लगता है। इन तमाम बदलावों के कारण सिर में दर्द की समस्या हो सकती है।

नोट-अगर आपको किसी भी प्रकार का सिर दर्द महसूस होता है, तो बिना डॉक्टर की सलाह के दवाईयां न लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed