फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   know reason behind hiccups and home remedy

क्यों आती है हिचकी? वैज्ञानिक भी हैं दंग

Wed, 21 Aug 2019 11:05 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 21 Aug 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
know reason behind hiccups and home remedy

कभी-कभी अचानक बैठे हुए, खाना खाते हुए, पानी पीते हुए हिचकी आ जाती है। बचपन से आप यही सुनते आ रहे होंगे कि 'कोई याद कर रहा होगा' तभी हिचकी आई। हालांकि अधिकतर लोग ये नहीं जानते की हिचकी आखिर क्यों आती है? बता दें कि वैज्ञानिक भी इस बात को लेकर चकित हैं।यूं तो हिचकी शांत करने के लिए कई तरह के नुस्खे आजमाए जाते हैं, जिसमें सबसे आसान नुस्खा है पानी पीकर हिचकी रोकना। लेकिन ये जानना जरूरी है कि इसके पीछे वजह क्या है।

विज्ञापन

know reason behind hiccups and home remedy

ज्यादातर हिचकी हल्की होती है जो कुछ मिनट ही रहती है। लेकिन कई बार हिचकी, किसी गंभीर बीमारी का भी संकेत देती है। खासकर तब जब हिचकी बंद होने का नाम ही ना ले और यह कई दिनों, महीनों तक आती रहे। हिचकी की वजह से खाना खाने में दिक्कत होती है, नींद में रुकावट आती है। हर साल अमेरिका में 4 हजार लोगों को हिचकी की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है। गिनिस वर्ल्ड रेकॉर्ड्स में चार्ल्स ऑस्बर्न का नाम सबसे लंबी हिचकी आने के लिए दर्ज है। चार्ल्स ने 68 साल तक लगातार हिचकी ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

know reason behind hiccups and home remedy

विशेषज्ञों के अनुसार हिचकी आने के उतने ही कारण हैं जितने इसे रोकने के नुस्खे। इसमें कोई शक नहीं कि हिचकी हर किसी को आती है और कभी भी आ सकती है लेकिन क्यों आती है इसका सटीक कारण पता नहीं चल पाया है। वैज्ञानिकों की मानें तो हिचकी हमारे शरीर में मौजूद डायफ्राम के सिकुड़ने से आती है। डायफ्राम एक मांसपेशी है (जो चेस्ट कैविटी को ऐब्डॉमिनल कैविटी से अलग करती है)। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed