फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   know best medicine and yoga for asthma treatment

दमा रोगियों के लिए फायदेमंद है दवा, कुछ ही दिन में ठीक होगी बीमारी

Wed, 28 Nov 2018 12:51 PM IST
डॉ. रमेश पुरीप  
डॉ. रमेश पुरीप   Updated Wed, 28 Nov 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
know best medicine and yoga for asthma treatment
दमा रोगियों के लिए फायदेमंद - फोटो : Instagram
दमा रोगियों के लिए फायदेमंद
विज्ञापन

अस्थमा रोगियों की श्वास नली में म्यूकस जमा होता है। इससे सांस लेना मुश्किल होता है, क्योंकि सूजन के कारण श्वास नली सिकुड़ जाती है। ऐसे रोगियों के लिए सबसे असरदार है- अस्थमा मुद्रा। यदि इससे पहले श्वसनी मुद्रा कर ली जाए, तो अस्थमा मुद्रा का लाभ बढ़ जाता है।

know best medicine and yoga for asthma treatment
पश्चिमोत्तानासन से सर्दी-जुकाम और ब्रोंकाइटिस की समस्या दूर होती है। - फोटो : File Photo
श्वसनी मुद्रा के लिए कनिष्ठा और अनामिका उंगलियों को अंगूठे की जड़ में लगाएं और अंगूठे तथा मध्यमा के अग्रभाग (टिप) को मिलाएं। तर्जनी को बिल्कुल सीधा रखें। 5-5 मिनट पांच बार करें। अस्थमा मुद्रा के लिए दोनों हाथों की मध्यमा उंगलियों को मोड़कर उनके नाखूनों को आपस में मिला दें। बाकी उंगलियां और अंगूठे खुले रहें। 5-5 मिनट पांच बार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

know best medicine and yoga for asthma treatment
योग और स्वास्थ्य - फोटो : File Photo

पश्चिमोत्तानासन से सर्दी-जुकाम और ब्रोंकाइटिस की समस्या दूर होती है। बैठकर हथेलियों को घुटनों पर रखें, दोनों पैरों की एड़ियां मिलाएं और पंजे तानें। सांस भरते हुए हाथों और पीठ को ऊपर की ओर खीचें। कुछ पल बाद, सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे आगे की ओर झुकें और हाथों से पैरों के अंगूठों को पकड़कर खींचें ताकि दोनों कुहनी जमीन से लग जाएं।




 

विज्ञापन

know best medicine and yoga for asthma treatment
सामान्य श्वास के साथ हाथों और पंजों को आगे की ओर तानें - फोटो : Instagram

सिर घुटनों के पास या उससे थोड़ा ऊपर लाने का प्रयास करें। सामान्य श्वास के साथ हाथों और पंजों को आगे की ओर तानें। कुछ पल बाद सांस भरते हुए हाथों को ऊपर ले जाएं, पीठ तानें और हाथ को अगल-बगल से वापस लाएं। दोनों हाथों को कमर के पीछे रखें। एड़ियों को फैलाकर पंजे ढीले कर दें। पूरी प्रक्रिया में घुटने सीधे रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed