फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   know all about your vaccination related queries

अमर उजाला फाउंडेशन की पहल: विशेषज्ञ से जानिए, वैक्सीन से जुड़े सभी जरूरी सवालों के जवाब

Tue, 08 Jun 2021 07:07 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 08 Jun 2021 07:07 PM IST
सार

  • वैक्सीनेशन के बाद भी कोविड के बचाव के सभी नियमों का पालन करना जरूरी।
  • वैक्सीन तभी असरदार जब इसकी दोनो डोज लगी हों।

विज्ञापन
know all about your vaccination related queries
कोरोना वैक्सीन सभी के लिए जरूरी - फोटो : PTi

विस्तार

Medically Reviewed by-
विज्ञापन

डॉ सुनील बालियान
मेडिकल सुपरीटेंडेंट
यथार्थ हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा


कोविड से सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ सभी लोगों को अपनी इम्यूनिटी बेहतर रखने की सलाह देते हैं। इम्यूनिटी बेहतर करने के लिए पौष्टिक खान-पान का, अच्छी नींद और रोजाना व्यायाम बेहद आवश्यक माना जाता है। इसी क्रम में कोरोना से सुरक्षा देने के लिए सरकार ने देशभर में टीकाकरण अभियान को भी तेज कर दिया है। वैक्सीनेशन को इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ कोरोना से सुरक्षा देने में काफी कारगर माना जा रहा है। पर क्या वैक्सीन लगवा लेने के बाद आप पूरी तरह से सुरक्षित हो जाते है? इसके बाद कोरोना से डरने की कोई जरूरत नही हैं? वैक्सीनेशन के बाद की जिंदगी कैसी होने वाली है, ऐसे कई सवाल आप लोगों के मन में भी आ रहे होंगे।
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल के माध्यम से कोरोना महामारी को लेकर मंगलवार को हुई चर्चा में हमने विशेषज्ञों से इसी बारे में जानने की कोशिश की। इस दौरान ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ सुनील बालियान ने सभी सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन


कोविशील्ड बनाम कोवैक्सीन
डॉ सुनील बालियान बताते हैं कि कोरोना की देश में दो वैक्सीन दी जा रही है। कोवैक्सीन के दो डोज में 28 दिनों का जबकि कोविशील्ड में 12 से 16 हफ्तों का अंतराल रखा गया है। अब तक के अध्ययनों से एक बात स्पष्ट है कि दूसरी डोज लगने के 14 दिनों के बाद ही शरीर में पर्याप्त इम्यूनिटी बनती है। वैक्सीन लगने के बाद ही खुद को सुरक्षित मान लेना सही नहीं है। दूसरी डोज लगवाने के बाद भी लाभ देखने को मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

know all about your vaccination related queries
कोरोना वैक्सीन लेने के बाद भी बरतें सभी सावधानियां - फोटो : iStock
वैक्सीन की प्रभाविकता
डॉ सुनील बालियान बताते हैं कि दुनियाभर में वैक्सीनों की प्रभाविकता को लेकर हुए अध्ययन में अमेरिकन वैक्सीन मॉडर्न को सबसे ज्यादा असरदार बताया गया है। अध्ययनों में इसकी प्रभाविकता 92 फीसदी के करीब की बताई जाती है। दूसरे नंबर पर फाइजर और तीसरे नंबर पर कोविशील्ड को प्रभावी माना जाता है। कोवैक्सीन को लेकर अभी बहुत ज्यादा अध्ययन और डेटा उपलब्ध नहीं है।

वैक्सीनेशन के बाद कितने सुरक्षित?
इस सवाल के जवाब में डॉ सुनील कहते हैं कि वैक्सीन लगने के बाद भी जिन लोगों ने कोविड से बचाव के सभी उपायों को प्रयोग में लाया है उनमें संक्रमण का खतरा बहुत कम देखा गया है। हालांकि कुछ ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिनमें दोनो डोज लग जाने के बाद भी लोगों को संक्रमित पाया गया है, पर ऐसे मामले बहुत ही कम हैं। वैक्सीन लगने के बाद अगर संक्रमण हो भी जाता है तो उसका गंभीर असर नहीं होता है। बावजूद इसके सभी लोगों को वैक्सीनेशन के बाद भी कोविड से बचाव के नियमों का पालन करते रहना चाहिए।

-------
नोट: यह लेख ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ सुनील बालियान सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। डॉ सुनील बालियान  को कोरोना के रोगियों के इलाज का अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed