फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   kitchen execises for weight loss in hindi

खाना बनाते- बनाते किचन में करें ये कसरत, वजन घटाना हो जाएगा आसान

Wed, 02 Jun 2021 08:49 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 02 Jun 2021 08:49 AM IST
सार

महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है कि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यदि उन्हें समय नहीं मिल पाता है तो काम करते हुए भी आप अपना वजन घटा सकती हैं, साथ ही खुद को पूरी तरह से स्वस्थ रख सकती हैं। 

विज्ञापन
kitchen execises for weight loss in hindi
यह बहाना अब और नहीं चल सकता है - फोटो : Social Media

विस्तार

अक्सर घरों में गृहणियां दूसरों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने में इतनी व्यस्त हो जाती हैं कि वे खुद की सेहत पर विशेष ध्यान नहीं दे पाती हैं। एक्सरसाइज को लेकर महिलाएं लापरवाही भी बताती हैं लेकिन आज के समय में बहुत जरूरी है कि कसरत के लिए समय निकाला जाए। यदि खुद के स्वास्थ्य को अच्छा रखना है तो बहुत जरूरी है कि आप थोड़ी ही सही कसरत जरूर करें। यदि आपको समय नहीं मिल पाता है तो यह बहाना अब और नहीं चल सकता है क्योंकि हम आपको अगली स्लाइड्स से बताने जा रहे हैं ऐसी कसरतें जिन्हें आप किचन में काम करते वक्त भी कर सकती हैं। 

विज्ञापन

काउंटर पुशअप
महिलाओं के लिए काउंटर पुशअप बहुत अच्छी एक्सरसाइज है। इसके लिए आप किचन प्लेटफॉर्म का उपयोग करें और अपना वजन कम करें। अपने हाथ किचन के प्लेटफॉर्म पर रखें और थोड़ा पीछे की ओर जाएं। अब शरीर का वजन हाथों पर दें और आगे की ओर पुश अप्स करें। इससे हाथों का मोटापा भी कम होता है। 

विज्ञापन

स्क्वैट
किचन में काम करते हुए आप स्क्वैट लगा सकती हैं। इस कसरत को करने के लिए आपको किसी मशीन की भी आवश्यकता नहीं होती है। इसे करके ग्लूट, जांघ, कमर और मसल्स को मजबूती मिलती है और वजन भी कम होता है। इसे करने के लिए आपको कुर्सी पर बैठने जितना बैठना होता है लेकिन कुर्सी के बिना ही। शुरु में पैरों में दर्द हो सकता है लेकिन धीरे-धीरे सब सामान्य होने लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लंजेज
लंजेज की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे करने के लिए आपको ज्यादा जगह की आवश्यकता नहीं होगी। इसे आप अपने छोटे किचन में भी कर सकते हैं। इसे करके आप आसानी से कैलोरी बर्न कर सकते हैं। इसे करने के लिए आप कमर पर दोनों हाथ रखें। एक पैर को मोड़कर आगे की ओर रखें और दूसरे पैर को बिना मोड़े पीछे रखें। अब पीछे वाले पैर को नीचे की ओर ले जाएं लेकिन ध्यान रखें कि वो जमीन को न छू सके। 






 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed