फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   Inspiring stories of 4 female doctors who helped to change the face of Indian medicine

ये हैं वो 4 महिला डॉक्टर जिन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में किए कई चमत्कार

Wed, 04 Jul 2018 08:47 AM IST
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
रूपायन डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Jul 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
Inspiring stories of 4 female doctors who helped to change the face of Indian medicine

जब भी आप किसी बीमारी से घिरी होती हैं, तो ऐसे में जुबान पर सबसे पहला नाम डॉक्टर का ही आता है। कुछ ऐसी ही महिला डॉक्टरों की कहानी, जिन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में अपने योगदान से एक नई मिसाल कायम की, करीब-करीब चमत्कार की तरह।

विज्ञापन

डॉ. भक्ति यादव

भक्ति यादव का जन्म 3 अप्रैल 1926 को उज्जैन के पास महिदपुर में हुआ। 1937 में जब लड़कियों का पढ़ना समाज में बुरा माना जाता था, तब भक्ति ने पढ़ने की इच्छा जाहिर की। उनकी इस जिद के चलते उनके पिता ने उन्हें पढ़ने के लिए स्कूल भेजा। वहां से एक ऐसे सफर की शुरुआत हुई, जो उनकी सांसों के साथ ही खत्म हुआ। स्कूली पढ़ाई के बाद उन्होंने कॉलेज में दाखिला लिया। एमजीएम मेडिकल कॉलेज में वह एमबीबीएस कोर्स के पहले बैच की पहली महिला छात्रा थीं।

विज्ञापन


1952 में उन्हें एमबीबीएस की डिग्री हासिल हुई। उन्होंने कई जगह नौकरी की और बाद में वात्सल्य के नाम से घर पर ही नार्सिंग होम खोलकर मरीजों की जांच शुरू की। संपन्न परिवार के मरीजों से भी वह नाम मात्र की फीस लेती थीं और गरीब मरीजों का इलाज तो मुफ्त में किया करती थीं। भक्ति यादव डॉक्टर दादी के नाम से प्रसिद्ध थीं। वर्ष 2011 में उन्हें निःशुल्क चिकित्सा सेवा के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया, जिसके कुछ समय बाद 91 वर्ष की आयु में उनका देहांत हो गया। 64 साल के अपने करियर में डॉक्टर दादी ने एक लाख से ज्यादा प्रसव कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Inspiring stories of 4 female doctors who helped to change the face of Indian medicine

डॉ. आनंदीबाई जोशी

सन 1886 में जब महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल पाती थीं, तब आनंदीबाई जोशी डॉक्टर बनीं और भारत की पहली महिला डॉक्टर के रूप में चर्चित हुईं। डॉक्टर बनने की उनकी कहानी दिल को छू जाती है। उनका जन्म पुणे में 31 मार्च 1865 को हुआ था। आनंदीबाई की शादी 9 साल की उम्र में अपने से 20 साल बड़े युवक से हुई थी। 14 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पहली संतान को जन्म दिया, लेकिन 10 दिन बाद ही बच्चे की मृत्यु हो गई।

इस घटना से उन्हें गहरा सदमा पहुंचा और आनंदीबाई ने डॉक्टर बनने की ठानी। इस फैसले में उनके पति गोपालराव ने उनका साथ दिया। मेडिकल क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त करने के लिए वह अमेरिका गईं। 1886 में 19 साल की उम्र में एमडी की डिग्री पाने के साथ उन्होंने पहली भारतीय महिला डॉक्टर बनकर दुनिया के सामने मिसाल कायम की। दुर्भाग्यवश वह अपने सपने को आगे नहीं ले जा सकीं। अमेरिका से वापस आने के बाद उन्हें टीबी हो गया और 22 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई। हालांकि, आज भी वह उन महिलाओं के लिए एक आदर्श हैं, जो आगे बढ़ना चाहती हैं।

डॉ. इंदिरा हिंदुजा

शिकारपुर (पाकिस्तान) में जन्मी इंदिरा हिंदुजा देश के विभाजन के बाद परिवार के साथ भारत आ गईं। परिवार के लोग मुंबई में कुछ समय रहने के बाद बेलगाम चले गए। वहां इंदिरा की पढ़ाई महिला विद्यालय में हुई। एक बार एक ज्योतिष ने उनकी जन्मपत्री देखकर कहा कि यह लड़की ज्यादा पढ़ नहीं पाएगी। इस बात को इंदिरा ने एक चुनौती की तरह लिया और मेडिकल की तैयारी करनी शुरू की।

उन्होंने बॉम्बे यूनिवर्सिटी से स्त्री रोग विज्ञान में एमडी की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा में लगा दिया। हजारों लोगों का इलाज किया, लेकिन डॉ. इंदिरा को एक तारीख आज भी याद है, 6 अगस्त 1986। जब उन्होंने इतिहास रचा। केईएम हॉस्पिटल में उन्होंने देश को पहली टेस्ट ट्यूब बेबी की सौगात दी। आज भले ही टेस्ट ट्यूब बेबी बहुत आम बात हो, लेकिन उस दौर में यह काफी दुर्लभ था। चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें 2011 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

Inspiring stories of 4 female doctors who helped to change the face of Indian medicine
डॉ एमवी पद्मा श्रीवास्तव

डॉ एमवी पद्मा श्रीवास्तव

डॉ एमवी पद्मा श्रीवास्तव ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) के तंत्रिका विज्ञान विभाग में प्रोफेसर हैं। सन 1965 में जन्मी श्रीवास्तव ने 1990 में एम्स से न्यूरोलॉजी में मास्टर डिग्री हासिल की। चिकित्सा विज्ञान में उनके मुख्य योगदान में से एक ‘एम्स में कोड-रेड नामक कार्यक्रम’ की शुरुआत है, जिसमें हाइपरएक्यूट रीपरफ्यूजन रणनीतियों को शामिल किया गया। एमवी पद्मा एक न्यूरोलॉजिस्ट के साथ-साथ एक लेखिका भी हैं।

आजकल आम हो चुकी स्ट्रोक की बीमारी को लेकर उन्होंने ‘एक्यूट स्ट्रोक प्रोग्राम’ के जरिए मिर्गी और स्ट्रोक से पीड़ित मरीजों के लिए एक बेहतर चिकित्सा की पहल की, जिसमें ‘थ्रोम्बोलाइसिस प्रोग्राम’ सहित ‘हाइपरएक्यूट रीपरफ्यूजन स्ट्रैटजी’ को शामिल किया गया है। भारत सरकार ने चिकित्सा विज्ञान में उनके इस योगदान के लिए 2016 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed