फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   how to avoid weight gain after loosing weight

वजन फिर से न बढ़ जाए इसलिए अपनाएं ये उपाय

Sat, 31 Aug 2013 07:55 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 31 Aug 2013 07:55 AM IST
विज्ञापन
how to avoid weight gain after loosing weight

वजन घटाने के लिए आप लाख कोशिश करते हैं, डाइटिंग के दौरान तरह-तरह के परहेज और जिम में घंटों पसीना बहाते हैं और वजन घटाने में सफल भी हो जाते हैं। लेकिन ये क्या, कुछ महीनों बाद आपका वजन पहले से भी अधिक हो जाता है। कभी सोचा है क्यों?

विज्ञापन


अक्सर वजन घटाने के दौरान आप जीतोड़ कोशिशें करते हैं लेकिन अपनी पुरानी जीन्स में फिट होते ही इतनी लापरवाहियां कर जाते हैं जिनसे वजन घटने के बजाय बढ़ जाता है। जानिए किस तरह आप वजन घटाने के बाद अपनी फिटनेस लंबे समय तक बरकरार रखेंगे और दोगुनी तेजी से बढ़ने से रोक सकेंगे।
विज्ञापन


डाइट की पुरानी आदतें न डालें

आपने जितने वजन का टार्गेट बनाया था, वहां तक पहुंचने का मतलब यह नहीं कि खानपान पर आप नियंत्रण करना छोड़ दें। अचानक से डाइटिंग खत्म करके अपनी पसंदीदा फैटी डिश को बिना सोचे-समझे ले रहे हैं तो जान लें कि इसका आपके वजन पर नकरात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कसरत के मामले में कोई समझौता नहीं
वजन पर नियंत्रण के लिए आपने कसरत के दौरान कितना ही पसीना क्यों न बहाया हो लेकिन अचानक से कसरत छोड़ देने पर न सिर्फ आपका वजन तेजी से बढ़ेगा बल्कि नींद न आने और थकान जैसी समस्याएं भी आपको होती रहेंगी। इसलिए वजन घटने के बाद भी कसरत से मुंह पूरी तरह न मोड़ें, हल्का वर्कआउट ही सही लेकिन फिटनेस पर ध्यान जरूर दें।

वजन पर रखें नजर
आपने अपना टार्गेट पूरा किया और तीन महीनों में आठ किलो तक वजन घटाया। बहुत अच्छी बात है लेकिन अब आपको अंदाजा है कि आपका क्या वजन है? वजन पर नजर जरूर रखें इससे आपको अंदाजा होता रहेगा कि आपका वजन नियंत्रित है या नहीं।

7 वजहें जो वजन घटाने की हर कोशिश करती हैं नाकाम


शॉर्ट टर्म गोल बनाएं
कसरत और सेहतमंद डाइट का कांबो न सिर्फ वजन घटाने की चाबी है बल्कि आपकी जीवनशैली को सेहतमंद बनाए रखने के लिए भी बहुत जरूरी है।

वजन कम करने की आपकी मुहिम आपके लिए एक लक्ष्य का काम करती है लेकिन इसके पूरे होने का मतलब यह नहीं कि आप सेहत के प्रति लापरवाह हो जाएं। छोटे-छोटे लक्ष्य बनाएं जैसे इस सप्ताह आप दो नई कसरत सीखेंगे या योगासन करें, या फिर आज दिन में कम से कम आठ से दस ग्लास पानी जरूर पिएंगे।

वजन घटाना है तो करें इन अंगों की मसाज

रुटीन में करें बदलाव
वजन घटाना जब आपकी बड़ी जरूरत हो तो इसकी कोशिश आपके लिए इतनी महत्वपूर्ण होती है कि आप इसके लिए किसी न किसी तरह समय निकाल ही लेते हैं। लेकिन लक्ष्य प्राप्त करने के बाद आप समय की कमी या किसी और वजह से इसके साथ पूरा न्याय नहीं कर पाते हैं।

ऐसे में अपने रुटीन में सेहतमंद बदलाव करके जैसे पास की दुकान तक पैदल चलकर या लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का प्रयोग करके आप खुद को हमेशा फिट रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed