{"_id":"60bcd278754900781b1fc07a","slug":"homeopathic-treatment-for-covid-and-black-fungus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन की पहल: जानिए ब्लैक फंगस और पोस्ट कोविड समस्याओं में कितनी कारगर हैं होम्योपैथिक दवाएं?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल: जानिए ब्लैक फंगस और पोस्ट कोविड समस्याओं में कितनी कारगर हैं होम्योपैथिक दवाएं?
Sun, 06 Jun 2021 07:26 PM IST
Abhilash Srivastava
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Sun, 06 Jun 2021 07:26 PM IST
सार
- वर्ल्ड फ्लू- स्वाइन फ्लू जैसे रोगों का हुआ है सफल इलाज
- कोरोना के रोगियों में भी होम्योपैथिक उपचार के दिखे हैं लाभ
- होम्योपैथिक उपचार में रोग की जड़ को खत्म करने पर दिया जाता है जोर।
विज्ञापन
होम्योपैथिक उपचार के लाभ
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Medically Reviewed by-
डॉ हीरालाल हजारीलाल अग्रवाल
श्रीराम होम्योपैथी क्लीनिक एंड रिसर्च सेंटर
कोरोना संक्रमण की दूसरी रफ्तार पर अब काफी हद तक काबू पा लिया गया है। संक्रमितों के घटते आंकड़े इस बात के सूचक हैं। हालांकि कोरोना से ठीक हो रहे लोगों में कई दिनों तक गंभीर थकान और कमजोरी की शिकायतें मिल रही हैं। इसको लेकर लोगों के मन में कई तरह से डर भी है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच वैकल्पिक चिकित्सा ने भी लोगों को खासा आकर्षित किया है। आयुर्वेद, होम्योपैथी और अन्य कई चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से भी कोरोना को ठीक करने और भविष्य में इस तरह की अन्य संक्रमण की स्थितियों से सुरक्षित रखने का दावा किया जा रहा है। क्या वास्तव में होम्योपैथिक चिकित्सा कोरोना संक्रमण को रोकने में कारगर है, आइए जानते हैं।
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल के माध्यम से कोरोना महामारी को लेकर रविवार को हुई चर्चा में विशेषज्ञों ने इस संबंध में जानकारी दी। इस दौरान श्रीराम होम्योपैथी क्लीनिक एंड रिसर्च सेंटर के डॉ हीरालाल हजारीलाल अग्रवाल ने कोरोना में होम्योपैथिक उपचार से होने वाले लाभ के बारे में लोगों के बताया।
कई गंभीर बीमारियों में होम्योपैथिक उपचार है कारगर
डॉ हीरालाल बताते है कि होम्योपैथी एक बहुत पुरानी चिकित्सा पद्धति है। देश में पहले वर्ल्ड फ्लू, स्वाइन फ्लू, स्पैनिश फ्लू जैसे गंभीर रोगों में होम्योपैथी काफी कारगर साबित हुई थी। कोरोना के मामले में भी होम्योपैथी के काफी अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। कोरोना की पहली लहर में आर्सेनिक एल्बम दवा से काफी लोगों में लाभ देखा गया है। दूसरी लहर में वायरस के म्यूटेशन के कारण कई अन्य तरह की समस्याएं ज्यादा देखने को मिली है, इसलिए अब हम कोरोना को रोकने के साथ इसके उपचार पर भी ध्यान दे रहे हैं।

कोरोना में भी फायदेमंद हैं होम्योपैथिक दवाएं
- फोटो : Social media
कोविड और म्यूकोरमाइकोसिस में होम्योपैथिक उपचार
डॉ हीरालाल बताते है दूसरी लहर में 56 रोगियों को सिर्फ होम्योपैथी उपचार के माध्यम से ठीक किया गया है, ऐसे लोगों ने बुखार आने पर सिर्फ पैरासिटामोल दवा का सेवन किया था। इसके अलावा पोस्ट कोविड दिक्कतों को भी होम्योपैथिक उपचार के माध्यम से ठीक किया गया है। इतना ही नहीं म्यूकोरमाइकोसिस के 5 रोगियों में से 3 तीन को होम्योपैथी उपचार से ठीक किया गया है, बाकी दो को ऑपरेशन की आवश्यकता थी।
कोरोना के मध्यम लक्षण में काफी कारगर
कोरोना के इलाज में होम्योपैथिक उपचार बेहद कारगर है। यदि कोरोना के रोगियों में ऑक्सीजन की कमी है तो उन्हें निश्चिक रूप से ऑक्सीजन देने की जरूरत है, हालांकि जिन लोगों में माइल्ड लक्षण हैं उनको होम्योपैथिक उपचार से ठीक किया जा सकता है। हां, होम्योपैथिक उपचार के साथ कुछ लोगों को एलोपैथिक दवाओं के सेवन की सलाह इसलिए दी जाती है जिससे उनके रोग की गंभीरता बढ़ने न पाए।
-------
नोट: यह लेख श्रीराम होम्योपैथी क्लीनिक एंड रिसर्च सेंटर के डॉ हीरालाल हजारीलाल अग्रवाल से एक बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉ हीरालाल को कोरोना के दौरान होम्योपैथिक उपचार के माध्यम से संक्रमितों को ठीक करने का अनुभव है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।