{"_id":"87bf1f84-a8e2-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"health-benefits-of-stair-climbing","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट की बजाय सीढ़ी इस्तेमाल करने के ये हैं फायदे","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
लिफ्ट की बजाय सीढ़ी इस्तेमाल करने के ये हैं फायदे
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 19 Apr 2013 04:46 PM IST
विज्ञापन
अगर आप घर या दफ्तर में सीढ़ियों के बजाय लिफ्ट का प्रयोग अधिक करते हैं तो अब इस आलस को छोड़िए और रुटीन में सीढ़ियों को शामिल कर लीजिए।
सीढ़ियों पर चढ़ना न सिर्फ आपके लिए एक बेहतरीन कसरत है बल्कि यह आपको कई सेहत से संबंधित समस्याओं से भी निजात दिला सकता है। जानिए, सीढ़ियों पर चढ़ना आपकी सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है।
वजन घटाने के लिए
एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर तक जाने के लिए जब आप सीढ़ियों का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी कैलोरी भी कम होती हैं। 'मायोक्लीनिक' के अनुसार, सीढ़ी चढ़ने के दौरान एक मिनट में सात कैलोरी कम होती हैं। 2000 में हुए एक शोध के मुताबिक, अगर आप रोज दिन में दो बार सीढ़ी चढ़ते हैं तो साल में 2.7 किलो वजन कम कर सकते हैं।
गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है
युनिवर्सिटी ऑफ अल्सटर के शोधकर्ताओं ने अपने शोध के आधार पर दावा किया है सीढ़ी चढ़ने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है जो दिल की सेहत के लिए अच्छा है।
विज्ञापन
बुढ़ापे में फायदेमंद
अगर आप रुटीन में रोज सीढ़ी चढ़ने को तवज्जो देते हैं तो बुढ़ापे में आपको गिरने या चोट लगने की आशंकाएं कम होंगी, ऐसा दावा है 1992 में हुए एलाइड डनवर सर्वेक्षण का।
हां, अगर आपको घुटने में तकलीफ है तो सीढ़ी चढ़ने से आपके लिए बहुत फायदे का सौदा नहीं है।
स्टैमिना बढ़ता है
डॉक्टरों का मानना है कि रोज लिफ्ट के बजाय सीढ़ी चढ़ने से शरीर को भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन मिलता है और स्टैमिना बढ़ जाता है। जो लोग थोड़ी सीढ़ी चढ़ने के बाद ही हाँफना शुरू कर देते हैं, वे अगर रोज सीढ़ी चढ़ेंगे तो उनकी क्षमता बढ़ेगी।