फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डाइटिंग नहीं हो रही कारगर, तो इन 4 तरीकों से कलौंजी के इस्तेमाल से घटाएं अपना वजन

Mon, 17 Aug 2020 08:43 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 17 Aug 2020 08:43 AM IST
विज्ञापन
Health benefits of kalonji or nigella seeds uses for weight loss
कलौंजी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

कलौंजी के बीज हर घर की रसोई में लगभग मिल ही जाते हैं। इसको निगेला सीड या ब्लैक क्यूमिन के नाम से भी जाना जाता है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद में भी कलौंजी के बीजों का बहुत महत्व देखा जाता रहा है। वैसे तो कलौंजी के बीज का अधिकतर प्रयोग मसालों में किया जाता है, लेकिन यह वजन घटाने में भी अधिक कारगर साबित हुआ है और फायदेमंद भी है। कलौंजी के बीज का सेवन करने से शरीर का फैट बर्न भी होता है और साथ ही साथ ये मोटापे को कम करने में भी काम करता है। आइए जानते हैं वजन घटाने के लिए कलौंजी के बीज का इस्तेमाल करने के कुछ खास तरीकों के बारे में...

Health benefits of kalonji or nigella seeds uses for weight loss
कलौंजी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

भोजन में करें इस्तेमाल 

  • सब्जी, चटनी और सलाद में एक चम्मच कलौंजी के बीज को मिलाकर नियमित सेवन करना हमारे शरीर के लिए अधिक फायदेमंद होता है। यह पेट की समस्या, जैसे- पेट की चर्बी और वजन घटाने का सबसे आसान और प्राकृतिक तरीका है। 
Health benefits of kalonji or nigella seeds uses for weight loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शहद और कलौंजी पाउडर लें 

  • एक गिलास हल्के गुनगुने नींबू पानी में कलौंजी पाउडर और एक चम्मच शहद को मिलाएं और दिन में दो बार इसका सेवन करें। इससे शरीर का फैट और मोटापा आसानी से घट जाएगा। यह  काफी कारगर उपायों में से एक है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of kalonji or nigella seeds uses for weight loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शहद और पानी के साथ लें 

  • एक गिलास हलके गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाएं, फिर उस पानी में कलौंजी के बीज को भी मिला लें और आखिर में उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। कम समय के अंदर वजन घटाने के लिए यह अच्छे घरेलू नुस्खों में से एक है। 
विज्ञापन
Health benefits of kalonji or nigella seeds uses for weight loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नींबू के साथ करें सेवन 

  • एक कटोरी में कलौंजी के बीज लें और उसमें नींबू का रस मिलाएं। अब बीज को धूप में दो दिन तक सुखाएं। उसके बाद दिन में दो बार 8 से 10 बीजों का सेवन करें। 2-4 दिन में ही इसका असर आपको दिखाई देने लगेगा। लगभग एक हफ्ते में इसके सेवन से आपके पेट की चर्बी कम हो जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed