फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सौंफ का पानी पीने के पांच फायदे, वजन घटाने से लेकर पेट की परेशानियों में भी है कारगर

Tue, 17 Nov 2020 05:48 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 17 Nov 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of drinking fennel seeds water for weight loss and Stomach problems
सौंफ के पानी के फायदे - फोटो : iStock

खाने में मसाले के तौर पर सौंफ का उपयोग खूब किया जाता है। इसको ज्यादातर लोग माउथ फ्रेशनर के तौर पर भी उपयोग करते हैं। सौंफ चबाने से मुंह की दुर्गंध से तो छुटकारा मिलता ही है, साथ ही इसके और भी कई फायदे हैं। दरअसल, सौंफ औषधीय गुणों से भरपूर होती है, खाने के बाद इसके सेवन से भोजन पचाने में आसानी होती है। हालांकि सौंफ के पानी का सेवन सौंफ चबाने से भी ज्यादा फायदेमंद होता है। ये कई तरह से आपको स्वास्थ्य लाभ दे सकता है। पेट संबंधित समस्याओं में सौंफ का पानी बहुत फायदा पहुंचाता है। आइए जानते हैं सौंफ के पानी के फायदों के बारे में और कैसे बनाया जाता है यह...

Health benefits of drinking fennel seeds water for weight loss and Stomach problems
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पेट की समस्याओं में फायदेमंद है सौंफ का पानी

  • सौंफ के पानी में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके सेवन से बदहजमी, एसिडिटी और पेट में गैस की समस्या में आराम मिलता है। जी मिचलाना और उल्टी में भी सौंफ का पानी फायदा पहुंचाता है। पेट संबंधित समस्याएं होने पर आप सौंफ के पानी का नियमित रुप से सेवन करें। 
Health benefits of drinking fennel seeds water for weight loss and Stomach problems
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

वजन घटाने में मिल सकती है मदद 

  • सुबह खाली पेट सौंफ के पानी का सेवन वजन घटाने में मददगार साबित हो सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे शरीर अधिक फैट को बर्न (जलाने में) करने में सक्षम होता है। इसके लिए सौंफ के दानों को रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह-सुबह उसका सेवन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of drinking fennel seeds water for weight loss and Stomach problems
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मासिक धर्म के दर्द से मिल सकती है राहत 

  • हर माह लड़कियों को मासिक धर्म के दर्द से गुजरना पड़ता है, लेकिन हर बार इसके लिए दवाइयों का सेवन सही नहीं होता है। इसलिए सौंफ के पानी का सेवन करें। इससे मासिक धर्म के समय पेड़ू में होने वाले दर्द और ऐंठन से राहत मिलती है। मासिक धर्म के समय होने वाली उल्टी और जी मिचलाने की समस्या में भी सौंफ का पानी लाभदायक होता है। 
विज्ञापन
Health benefits of drinking fennel seeds water for weight loss and Stomach problems
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ब्लड शुगर को करता है नियंत्रित 

  • ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी सौंफ का पानी मददगार साबित हो सकता है। बांग्लादेश में हुए एक अध्ययन में पाया गया है कि सौंफ के पानी की एक निश्चित खुराक लेने पर दवाओं की तुलना में इसने ब्लड शुगर के स्तर को कम कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed