फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   hand exercise at workplace

कंप्यूटर पर काम के दौरान हाथों को दें इन सात कसरतों से आराम

Wed, 01 May 2013 05:30 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 01 May 2013 05:30 PM IST
विज्ञापन
hand exercise at workplace

क्या घंटों तक कंप्यूटर पर टाइप करने या माउस चलाने से आपके हाथों में दर्द होता है? या फिर कई बार देर तक लिखने-पढ़ने के काम से हाथों में जकड़न महसूस होती है?

विज्ञापन


अगर ऐसा है तो आप काम के दौरान ही हाथों की इन सात आसान कसरतों से आराम महसूस कर सकते हैं।

1. कसकर मुट्ठी बांधे
इससे हथेली और उंगलियों की जकड़न खुलेगी और हाथों में दर्द नहीं होगा।

- अंगूठे को भीतर करके मुट्ठी बनाएं।
- मुट्ठी को 30 से 60 सेकंड के लिए टाइट करें।
- पूरी तरह हाथ को ढीला छोड़ दें।
- लगातार चार बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।

2. उंगलियों को स्ट्रेच करें
लगातार टाइप करने या माउस पकड़ने से उंगलियों के दर्द में आराम मिलेगा।

- हथेली को सीधा टेबल पर रखें।
- अब हाथों की उंगलियों पर थोड़ा बल देते हुए उंगलियों को स्ट्रेच करें।
- करीब 30 से 60 सेकंड तक इसी अवस्था में रखें।
- हाथ को ढीला छोड़ दें।
- लगातार चार बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।

3. हथेली को करें स्ट्रेच
इससे हथेली की मांसपेशियों का तनाव कम होगा और उंगलियां तेजी से चलेंगी।

- दोनों हाथों को सीधा करें और हथेली को मुंह के सामने सीधा रखें।
- अब उंगलियों को ज्वाइंट से हथेली की ओर मोड़ें।
- हथेली अधखुली मुट्ठी की तरह दिखनी चाहिए।
- 30 से 60 सेकंड इसी अवस्था में रहें।
- इस प्रक्रिया को लगातार चार बार दोहराएं।

4. ग्रिप बनाएं
हथेली की पकड़ मजबूत करने और स्ट्रेच के लिए सॉफ्ट बॉल मिलती है। उसे हमेशा अपनी डेस्क पर रखें।
- सॉफ्ट बॉल को अच्छी तरह से पकड़ें और दम लगाकर निचोड़ने का प्रयास करें।
- 10 से 15 सेकंड तक इस अवस्था में रहें।
- इसे आठ से 10 बार दोहराएं।
- सप्ताह में दो से तीन बार इस कसरत को करने से हाथों के ज्वाइंट्स खुल जाते हैं।

5. उंगलियों को उठाएं
इससे उंगलियों की लचक बढ़ती है और देर तक कान के बावजूद भी दर्द नहीं होता।

- हथेली को टेबल पर सीधा रखें।
- अब पहली इंगली को टेबल से ऊपर उठाएं और कुछ क्षण बाद नीचे रखें।
- बारी-बारी सभी उंगलियों के साथ यह प्रक्रिया दोहराएं।
- आठ से 12 बार इस पूरी प्रक्रिया को दोहराएं।

6. अंगूठे के लिए

इससे अंगूठे की मांसपेशियां मजबूत होंगी और लचीलापन बढ़ेगा।

- हाथ को टेबल पर सीधा रखें और अपनी चारों उंगलियों को हल्के रबर बैंड से बांध लें।
- अब अंगूठे को 30 से 60 सेकंड तक उंगलियों से दूर खींचें।
- इस प्रक्रिया को 10 से 15 बार करें।
- हफ्ताह में तीन दिन भी यह कसरत फायदेमंद है।

7. अंगूठा छूना
इस कसरत से अंगूठे और उंगलियों में लचीलापन बढ़ता है और बाथों की पकड़ मजबूत होती है।

- हाथों को सीधा रखें जिससे हथेली आपके चेहरे के सामने की ओर ही।
- अब अंगूठे की टिप से पहली उंगली के ऊपरी छोर को छूने की कोशिश करें। इसमें उंगली और अंगूठे से O का आकार बनना चाहिए।
- बारी-बारी सभी उंगलियों से अंगूठे को छूने की कोशिश करें।
- हर स्ट्रेच के दौरान 30 से 60 सेकंड रुकें।
- इस पूरी प्रक्रिया को चार बार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed