गलत खान-पान और पोषक तत्वों की कमी की वजह से अगर आप भी जल्द थकान महसूस करने लगते हैं तो ये आसान घरेलू आयुर्वेदिक उपाय आपकी परेशानी जल्द दूर कर सकते हैं। खास बात ये हैं कि इसके लिए आपको जेब भी ढीली नहीं करनी पड़ेगी।
पढ़ें- जल्दी बनना चाहती हैं मां तो डाइट में शामिल करें ये 5 फर्टिलिटी फूड
अलसी के बीज
जी हां रोजाना दूध के साथ अलसी के बीजों का सेवन करने से शारीरिक कमजोरी को दूर किया जा सकता है। इसके बीजों का सेवन करने से न सिर्फ कमजोरी दूर होती है बल्कि कई बीमारियां भी दूर रहती है।
टमाटर का सूप
जिन लोगों को एनीमिया की शिकायत रहती है ऐसे लोगों को रोज सुबह उठकर नाश्ते में टमाटर का सूप पीना चाहिए। टमाटर का सूप पीने से व्यक्ति को भूख लगने के साथ-साथ शरीर में खून की कमी भी पूरी होती है।
नमक का पानी
मांसपेशियों से दर्द और थकान दूर करने के लिए पानी को उबालकर उसमें थोड़ा सा नमक मिला लें। इस पानी में अपने हाथ पैरों को थोड़ी देर डूबोकर रखने से मांसपेशियों का दर्द और अकड़न झट से ठीक हो जाएगा।
जिनसेंग की जड़
प्राकृतिक औषधि कहलाने वाली जिनसेंग की जड़ कुछ ही महीनों में कमजोरी छूमंतर कर सकती है। माना जाता है कि इसका सीधा असर आपकी मांसपेशियों पर होता है। जिसकी वजह से व्यक्ति को थकान महसूस नहीं होती है।