फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   full body exercise without dumble and rods

फुल बॉडी एक्सरसाइज, बिना डंबल या रॉड उठाए

Mon, 22 Oct 2012 01:20 PM IST
तोयज कुमार सिंह
तोयज कुमार सिंह Updated Mon, 22 Oct 2012 01:20 PM IST
विज्ञापन
full body exercise without dumble and rods

ये कतई जरूरी नहीं कि सभी हाई इंटेसिटी वर्कआउट वेट के साथ ही हों। आज हम आपको एक ऐसे शेड्यूल से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिसमें डंबल या रॉड उठाए बिना बेहतरीन फुल बॉडी एक्सरसाइज हो जाती है। यह दरअसल चार एक्सरसाइज का ग्रुप है, तीन अपर बॉडी को टारगेट करती हैं और एक लोअर बॉडी को।

विज्ञापन


इसके दो बड़े फायदे हैं। पहला, आपका शरीर कुछ अलग फील करता है और दूसरा इसकी हाई इंटेसिटी आपकी कसरत करने की क्षमता को आगे की ओर ले जाती है क्योंकि इसमें दो पावर एक्सरसाइज शामिल हैं।
विज्ञापन


छुट्टी से पहले करें
इस शेड्यूल को आमतौर पर सप्ताह के उस दिन किया जाता है, जिसके बाद आप एक या दो दिन का रेस्ट लेने जा रहे हों। अगर कहीं बाहर जा रहे हैं और इस बात की चिंता है कि दो-तीन दिन एक्सरसाइज नहीं कर पाएंगे तो जाने से पहले वाले दिन इसे करें, क्योंकि इसके बाद शरीर को आराम चाहिए होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुश अप्स: शरीर को वार्म अप करने की सबसे पुरानी और पसंदीदा कसरत है। पर इस बार आपके पैर तकरीबन एक फुट ऊंचाई पर रखे होंगे। हाथ चेस्ट से तीन उंगली बाहर। नीचे आराम से आएं और ऊपर की ओर तेजी से जाएं। नीचे आते वक्त सांस अंदर की ओर आएगी। इसके 8 से 12 रैप काफी हैं।

पुल अप्स: पुश अप्स के तुरंत बाद बिना कोई रेस्ट लिए पुल अप्स शुरू करें। हाथों के बीच अच्छी खासी दूरी रखें। ऊपर जाते वक्त सांस लीजिए और नीचे आते वक्त छोड़िए। अपनी अपर चेस्ट को बार या रॉड से टच कराने की कोशिश करें। दो बातें ध्यान रखें, नीचे आने के बाद आपका शरीर एक आम की तरह न लटक जाए और न ही ऐसा हो कि आपकी कुहनियां मुड़ी रहें। कहने का मतलब ये कि शरीर को न तो पूरी तरह से छोड़ दें और न ही उसे टांगे रखें। मतलब नीचे आने के बाद अपने बॉडी वेट को ताकत से संभाले रखें। यह मजबूत बाजू और बैक की दमदार कसरत है। पावर भी बढ़ाती है। छह से आठ रैप निकालें।

डिप बार: शेल्डर, ट्राइसेप्स, चेस्ट पर जबरदस्त असर डालने वाली इस कसरत को जिम में घोड़ी भी कहा जाता है। घोड़ी जैसा दिखता तो कुछ नहीं, पर फिर भी लोग इसे इसी नाम से पुकारते हैं। पुल अप खत्म करने के बाद बिना आराम किए सीधे डिप बार पर आ जाएं और 8 से 10 रैप लगाएं।

बॉक्स जंप: इसे करने के बाद आपके पूरे शरीर की बत्ती जल जाएगी। अपने सामने एक बेंच रखें, जिम में जो बेंच होती है, उसकी ऊंचाई एक से डेढ़ फीट के बीच होती है। आपके लिए भी इतनी ही ठीक है। बेंच का बैलेंस चेक कर लें, क्योंकि इसपर आपको कूद कर चढ़ना है। चाहें तो इसे किसी जगह ऐसे अटकाएं कि आपके कूदने पर यह गिर न जाए। वैसे बेंच जरूरी नहीं है। कोई भी ऐसी जगह जो आपके घुटनों से ऊपर हो, और जिसपर आप कूद कर चढ़ सकें। बस शुरू हो जाएं। मेंढक की तरह कूद कर बेंच पर चढ़ें और फिर नीचे। 8 से 10 रैप काफी हैं। इन चारों कसरतों को करने के बाद अब दो से तीन मिनट का रेस्ट करें।


नहीं हो पा रही तो: आप रैप कम कर सकते हैं। मगर बीच में रेस्ट करने से इसकी इंटेसिटी कम हो जाएगी। नहीं हो पा रही तो चार-चार रैप लगाएं ये भी नहीं हो पा रहे तो खाने-पीने पर ध्यान दें ये शेड्यूल आपके लिए नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed