फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायबिटीज के पेशेंट हैं तो भूलकर ना खाएं इन 5 फलों को, शरीर में तुरंत बढ़ता है शुगर का स्तर

Wed, 17 Jun 2020 03:03 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Wed, 17 Jun 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
fruits to be avoided for diabetic patients can diabetics eat bananas which food should not be eaten in diabetes
फलों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कई शोधों में ये दावा किया जा रहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा का सबसे अधिक डायबिटीज के मरीजों को है। डायबिटीज के मरीजों को इस समय विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। डायबिटीज के मरीजों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होता है।


समय पर दवाई लेने के साथ ही खान-पान का भी विशेष ध्यान रखता हो। डायबिटीज के मरीजों की थोड़ी सी लापरवाही बल्ड शुगर लेवल को बढ़ा सकती है। डायबिटीज के मरीजों को फल का सेवन करते समय भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।

वैसे तो फलों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, परंतु कुछ फल ऐसे भी होते हैं जिनके सेवन से ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने का खतरा रहता है। आइए जानते हैं डायबिटीज के मरीजों को किन फलों का सेवन नहीं करना चाहिए....


 
fruits to be avoided for diabetic patients can diabetics eat bananas which food should not be eaten in diabetes
केले के सेवन से शुगर लेवल बढ़ता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

केला

  • केले के सेवन से शुगर लेवल बढ़ता है। डायबिटीज के मरीजों को केले के सेवन से परहेज करना चाहिए। केले को एनर्जी फ्रूट भी कहा जाता है, क्योंकि इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है, जिससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। सीमित मात्रा में केले का सेवन किया जा सकता है, परंतु डायबिटीज मरीजों को डॅाक्टर से सलाह लेने के बाद ही केले का सेवन करना चाहिए। 



 

fruits to be avoided for diabetic patients can diabetics eat bananas which food should not be eaten in diabetes
अनार स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अनार

  • अनार स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है। लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए अनार फायदेमंद नहीं है। अनार में काफी मात्रा में नेचुरल शुगर पाई जाती है, जिस वजह से डायबिटीज के मरीजों के लिए अनार का सेवन ठीक नहीं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
fruits to be avoided for diabetic patients can diabetics eat bananas which food should not be eaten in diabetes
डायबिटीज के मरीज आम से दूर रहें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

आम

  • आम ऐसा फल है जो लगभग हर किसी को पसंद होता है। बाजार में आम आना शुरू भी हो गया है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आम से दूर ही रहें। एक आम में तकरीबन 45 ग्राम नैचुरल शुगर पाई जाती है, जिस वजह से डायबिटीज के मरीजों के लिए आम का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। 


 

विज्ञापन
fruits to be avoided for diabetic patients can diabetics eat bananas which food should not be eaten in diabetes
डायबिटीज के मरीजों को लीची का सेवन नहीं करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

लीची

  • डायबिटीज के मरीजों को लीची का सेवन भी नहीं करना चाहिए। लीची का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। एक अध्ययन के अनुसार एक कप लीची में 29 ग्राम नैचुरल शुगर पाई जाती है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed