फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: फेस मास्क को लेकर हुए इस अध्ययन में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 17 Jun 2020 01:41 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 17 Jun 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus latest research updates on Face mask quality decrease by cough
Mask for Coronavirus - फोटो : PTI/Amarujala

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच लोगों को फेस मास्क का इस्तेमाल, सोशल डिस्टेंसिंग और हाइजीन मेंटेन करने की सलाह दी जा रही है। पिछले दिनों एक अध्ययन में बताया जा चुका है कि केवल लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण पर रोक संभव नहीं है, बल्कि बड़े पैमाने पर फेस मास्क का इस्तेमाल जरूरी है। अब एक नए शोध अध्ययन में बताया जा रहा है कि चेहरे पर लगाए जाने वाले मास्क से कोरोना वायरस के फैलने का खतरा कम होता है, लेकिन बार-बार खांसने से उसकी फिल्टर करने की क्षमता पर प्रतिकूल असर पड़ता है। शोधकर्ताओं ने कंप्यूटर मॉडलों का प्रयोग कर यह अध्ययन किया है। 

Coronavirus latest research updates on Face mask quality decrease by cough
Home made Mask - फोटो : Facebook
  • साइप्रस में यूनिवर्सिटी ऑफ निकोसिया के शोधकर्ताओं ने फेस मास्क से संबंधित अध्ययन के बाद यह नई जानकारी दी है। इस अध्ययन में स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों के लिए एयर-फिल्टर्स और फेस शील्ड से लैस हेल्मेट समेत निजी सुरक्षा उपकरण पहनने की सिफारिश की गई है।
Coronavirus latest research updates on Face mask quality decrease by cough
Car Drive in Mask - फोटो : Social Media
  • साइप्रस में यूनिवर्सिटी ऑफ निकोसिया के तालिब दिबुक और दिमित्रिस द्रिकाकिस समेत वैज्ञानिकों ने कम्प्यूटर मॉडलों का इस्तेमाल कर यह पता लगाया कि जब मास्क पहनने वाला कोई शख्स बार-बार खांसता है तो खांसने से गिरने वाली छोटी-छोटी बूंदों के प्रवाह की क्या प्रवृत्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus latest research updates on Face mask quality decrease by cough
कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए मास्क है जरूरी - फोटो : PTI
  • इससे पहले एक अध्ययन में पाया गया कि जब बिना मास्क पहने व्यक्ति खांसता है तो उसकी लार की बूंदें पांच सेकंडों में 18 फुट तक की दूरी तय कर सकती हैं। पत्रिका ‘फिजिक्स ऑफ फ्लूइड्स’ में प्रकाशित इस अध्ययन में चेहरे पर लगाए जाने वाले मास्क की फिल्टर की क्षमता का अध्ययन किया गया।
विज्ञापन
Coronavirus latest research updates on Face mask quality decrease by cough
मास्क पहने हुए एक मजदूर(File Photo) - फोटो : PTI
  • अध्ययन के अनुसार मास्क से हवा में लार की बूंदों के फैलने का खतरा कम हो सकता है लेकिन बार-बार खांसने से उसकी क्षमता पर प्रतिकूल असर पड़ता है। वैज्ञानिकों ने कहा कि यहां तक कि मास्क पहनने पर भी लार की बूंदें कुछ दूरी तक गिर सकती हैं। उन्होंने कहा कि मास्क न पहनने पर लार की बूंदों के गिरने की दूरी दोगुनी हो जाती है।

यह भी पढ़ें: कोरोना फैलने से रोकना है तो घर में भी पहने मास्क
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस को खत्म करता है इस फैब्रिक से बना मास्क  
और यह भी पढ़ें: कब और कहां पहनना जरूरी है मास्क, जानें WHO का निर्देश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed