फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   for health fruit is more beneficial than drinking fruit juice

फलों का जूस नहीं, सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है फल खाना

Tue, 10 Jul 2018 05:01 PM IST
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 10 Jul 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
for health fruit is more beneficial than drinking fruit juice
fruits
फल बच्चों के दैनिक आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए। इनमें विटामिन और खनिज होते हैं, जो उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। वे बीमारियों से बचाने में भी मदद कर सकते हैं। इनमें विटामिन ए (बीटा कैरोटीन), सी और ई, मैग्नीशियम, जिंक, फॉस्फोरस और फोलिक एसिड शामिल हैं। फल आहार फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। फल में पौधे के रसायन होते हैं। जैविक रूप से सक्रिय ये पदार्थ आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
विज्ञापन

वैज्ञानिक अनुसंधान से पता चलता है कि यदि बच्चे नियमित रूप से फल खाते हैं, तो उन्हें बीमारियों का खतरा कम होता है। समान रंगों के खाद्य पदार्थों में आमतौर पर समान सुरक्षात्मक यौगिक होते हैं। स्वास्थ्य लाभों की पूरी शृंखला प्राप्त करने के लिए हर दिन रंगीन फलों को खाने का प्रयास करना चाहिए। फलों के रस का सेवन सीमित करें, क्योंकि इसमें ताजे फल के समान मात्रा में पोषक तत्व नहीं होते हैं। इसमें बड़ी मात्रा में शर्करा भी शामिल हैं। शर्करा आपके स्वास्थ्य के लिए जरूरी नहीं हैं, भले ही वे 'प्राकृतिक' हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

फल और सबि्जयों में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के काफी महत्वपूर्ण होते हैं। कैलि्शयम स्वस्थ हड्डियों और दांतों के लिए आवश्यक है। मांसपेशियों, नसों और कुछ ग्रंथियों के सामान्य कामकाज के लिए भी इसकी आवश्यकता होती है। फाइबर कोरोनरी हृदय रोग के जोखिम को कम करता है। आयरन स्वस्थ रक्त और सभी कोशिकाओं के सामान्य कामकाज के लिए जरूरी है। मैग्नीशियम शरीर के 300 से अधिक एंजाइमों से जुड़ा है। इसकी कमी से मांसपेशियों में ऐंठन और उच्च रक्तचाप की शिकायत होती है। पोटैशियम रक्तचाप को नियंत्रित बनाए रखने में मदद करता है। सोडियम कोशिकाओं के समूह बनाने में मदद करता है। विटामिन ए आंखों और त्वचा को स्वस्थ रखता है और संक्रमण से बचाने में मदद करता है। विटामिन सी घावों को ठीक करने में मदद करता है। साथ ही दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ बनाता है।
विज्ञापन

जिस तरह किसी बंद या नई मशीन को शुरू करने के लिए उसमें ईंधन डालना होता है, उसी तरह से रातभर सोने के बाद सुबह की शुरुआत में खाया जाने वाला नाश्ता भी इंसान के लिए बेहद जरूरी होता है। पूरा दिन काम करने के लिए आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा की आवश्यकता होती है और इस ऊर्जा के लिए नाश्ते से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed