फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लिवर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए इन चीजों से करें परहेज, रहेंगे सेहतमंद

Mon, 23 Nov 2020 09:28 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Mon, 23 Nov 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
food and drinks that damage liver avoid food for liver
स्वस्थ और बीमारियों से दूर रहने के लिए लिवर का ठीक तरह से काम करना बहुत जरूरी होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

स्वस्थ और बीमारियों से दूर रहने के लिए लिवर का ठीक तरह से काम करना बहुत जरूरी होता है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। आज के समय में गलत खान-पान की आदतों और बदलती लाइफस्टाइल की वजह से लिवर से संबंधित समस्याएं काफी बढ़ने लगी हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे लिवर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए किन चीजों से परहेज करना चाहिए। इन चीजों का सेवन करने से लिवर से संबंधित बीमारियों का खतरा रहता है। अगली स्लाइड्स में जानिए लिवर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए किन चीजों से परहेज करना चाहिए...

food and drinks that damage liver avoid food for liver
शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

शराब के सेवन से परहेज करें

  • शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। शराब का सेवन करने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ने लगता है। शराब का सेवन करने से लिवर से संबंधित समस्याओं का खतरा रहता है। लिवर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए शराब के सेवन से परहेज करें।
food and drinks that damage liver avoid food for liver
दवाओं का अधिक सेवन करने से भी लिवर से संबंधित समस्याओं का खतरा रहता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दवाओं का अधिक सेवन करने से परहेज करें

  • दवाओं का अधिक सेवन करने से भी लिवर से संबंधित समस्याओं का खतरा रहता है। बिना डॅाक्टर की सलाह के दवाई का सेवन न करें। किसी भी दवाई का सेवन करने से पहले डॅाक्टर से सलाह अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
food and drinks that damage liver avoid food for liver
किशमिश का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

किशमिश का अधिक सेवन करने से परहेज करें

  • किशमिश का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, परंतु किशमिश का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अधिक मात्रा में किशमिश का सेवन करने से लिवर से संबंधित समस्याओं का खतरा रहता है। लिवर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए किशमिश का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
विज्ञापन
food and drinks that damage liver avoid food for liver
चीज बर्गर के सेवन से परहेज करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

चीज बर्गर

  • चीज बर्गर के सेवन से परहेज करना चाहिए। चीज बर्गर का सेवन करने से लिवर से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अमेरिकन हर्ट एसोसिएशन के अनुसार चीज में मौजूद एनिमल फैट लिवर को डैमेज कर सकता है। लिवर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए चीज बर्गर से परहेज करें।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed