{"_id":"54d685bc-d73b-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"five-indoor-exercises-for-rainy-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश है तो क्या, घर में ही फिट रखेंगी ये 5 एक्सरसाइज","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
बारिश है तो क्या, घर में ही फिट रखेंगी ये 5 एक्सरसाइज
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 17 Jun 2013 04:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को फिट रखने या वजन घटाने के लिए अगर आप रोज सुबह सैर या जॉगिंग करते हैं तो यकीनन बारिश आपके फिटनेस रुटीन पर ब्रेक लगा देती है। ऐसे में अगर मौसम से हार मानकर घर बैठ जाएंगे तो आप खुद ही अपनी फिटनेस को चौपट कर डालेंगे।
विज्ञापन
ऐसे में निराश न हों और घर पर ही इन पांच एक्सरसाइज को अपने रुटीन का हिस्सा बनाएं। ये आसान भी हैं और इन्हें आप घर पर कहीं भी कर सकते हैं।
1. स्ट्रेचिंग
स्ट्रेचिंग से वर्कआउट की शुरुआत करना हमेशा फायदेमंद है क्योंकि यह शरीर को लचीला बनाती है। इससे एक्सरसाइज के दौरान मांसपेशियों पर अधिक तनाव नहीं पड़ता।
विज्ञापन
इसके लिए पहले सीधे खड़े होकर दोनों हाथों को ऊपर की ओर करें और शरीर को खीचें, फिर हाथों को नीचे लाएं व पंजे छूने का प्रयास करें। अब सामान्य मुद्रा में आएं दोनों पैरों के बीच गैप देकर खड़े हों और बाएं पैर को दाएं हाथ से व दाएं पैर को बाएं हाथ से छूने की कोशिश करें।
विज्ञापन
2. पुशअप्स
जमीन पर मैट बिछाएं और पेट के बल सीधा लेट जाएं। अब दोनों हथेलियों को कंधों के समानांतर जमीन पर रखें, शरीर को हथेलियों व पंजों के बल उठाएं और फिर नीचे आ जाएं। 30 से 60 सेकंड तक आप जल्दी-जल्दी पुशअप्स करें।
3. फ्री स्क्वैट्स
सीधे खड़े हों और पैरों के बीच में थोड़ा गैप रखें। दोनों हाथों को उठाएं और अपने कंधों के सामने ले आएं। अब घुटनों पर हल्का भार देते हुए ठीक उसी तरह बैठने का प्रयास करें जैसे कुर्सी पर बैठते हैं। कमर सीधी रखें। फिर सीधे खड़े हो जाएं। 30 से 60 सेकंड तक इस प्रक्रिया को दोहराएं।
4. हैंड स्टैंड
हैंड स्टैंड जो शीर्षासन से मिलती-जुलती कसरत है, शरीर के रक्त संचार को बढ़ाने में काफी कारगर है। हालांकि इसे सिर्फ वही लोग करें जो व्यायाम रोज करते हों और बीपी के मरीज न हों।
इसे करने के लिए दोनों हाथों को जमीन पर रखें और इनपर भार देकर दीवार के सहारे उल्टा खड़े हो। एड़ियों को दीवार से टिकाएं और 30 से 60 सेकंड बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।
5. हाई नी
एक स्थान पर खड़े होकर इस तरह कदम ताल करें कि घुटने आपकी छाती से छू सकें। इसे रोज 30 से 60 सेकंड तक करें।