फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   exercise is compulsory for long life

आपको भी है लंबी उम्र की चाहत, तो पढ़िए ये खबर

Fri, 17 Apr 2015 01:00 PM IST
Updated Fri, 17 Apr 2015 01:00 PM IST
विज्ञापन
exercise is compulsory for long life

व्यायाम मनुष्य के लिए फायदेमंद होता है यह सभी जानते हैं, लेकिन कितनी देर का व्यायाम उसे स्वस्थ रखता है और उम्र बढ़ाता है इस पर बहस चल रही है।

विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाई ब्लड प्रेशर और दिल के रोगियों के लिए सप्ताह में ढाई घंटे का व्यायाम जरूरी बताया है, लेकिन दो नए शोध पुष्टि करते हैं कि सप्ताह में कम से कम 150 मिनट का व्यायाम न सिर्फ स्वस्थ रखता है, बल्कि उम्र भी बढ़ाता है।
विज्ञापन


अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट से जुड़े शोधकर्ताओं ने व्यायाम करने वाले 6,61,000 वयस्क लोगों का डाटा एकत्र किया और उन्होंने 14 वर्ष के मृत्यु रिकॉर्ड का तुलनात्मक अध्ययन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य शोध ऑस्ट्रेलिया के 2,00,000 वयस्क लोगों पर किया गया। इन शोधों के मुताबिक दवाइयों की तरह व्यायाम से भी कई बीमारियां दूर होती हैं और समय पूर्व मृत्यु का जोखिम कम हो जाता है।

मृत्यु का खतरा 20% कम

exercise is compulsory for long life

दवाओं की तरह व्यायाम की खुराक निर्धारित नहीं की जा सकती, लेकिन शोध से जुड़े दोनों ही परिणाम तस्दीक करते हैं कि सप्ताह में 150 मिनट तक किया गया व्यायाम फिटनेस के लिहाज से सबसे बेहतर होता है।

इस अध्ययन में पाया गया कि जो लोग बिल्कुल भी व्यायाम नहीं करते हैं उनमें मृत्यु का खतरा ज्यादा होता है, जबकि जो लोग थोड़ा सा भी व्यायाम करते हैं उनमें व्यायाम नहीं करने वालों के मुकाबले समय से पहले मृत्यु का जोखिम 20 फीसदी कम होता है।

14 वर्ष के आंकड़ों के मुताबिक जिन लोगों ने सप्ताह में 150 मिनट व्यायाम किया वे न केवल स्वस्थ और हंसमुख थे, बल्कि उन्हें मृत्यु का जोखिम भी व्यायाम नहीं करने वाले लोगों की तुलना में 31 फीसदी तक कम कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed