पानी इंसान की मूलभूत जरूरतों में से एक है। इसके बिना जीवन संभव ही नहीं है। जैसे ही हमारे शरीर में पानी की कमी होती है, हमें झट से प्यास लग जाती है। वैसे ऐसा ज्यादातर गर्मियों के दिनों में ही होता है। आप कोई भी काम कर रहे हों, प्यास लग ही जाती है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है, जो शरीर के हिसाब से पानी पी लेने से दूर हो जाती है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आपको सामान्य से ज्यादा या बार-बार प्यास लगती है या फिर पानी पी लेने के बावजूद भी प्यास नहीं बुझ रही है तो क्या होगा? दरअसल, अधिक प्यास लगना एक बीमारी हो सकती है। यह अन्य कई बीमारियों का भी लक्षण हो सकता है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में, इसके लक्षण क्या-क्या हैं और इसके कारण और बचाव के उपाय क्या हैं।
{"_id":"5f3130668ebc3e3ceb7a9f5b","slug":"excessive-thirst-also-called-polydipsia-causes-symptoms-and-treatment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अधिक प्यास लगना भी है एक बीमारी, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
अधिक प्यास लगना भी है एक बीमारी, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय
Mon, 10 Aug 2020 05:08 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 10 Aug 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सामान्य से अधिक प्यास लगना क्या है?
- अधिक प्यास लगने की समस्या को 'पॉलीडिप्सिया' कहा जाता है। इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति की प्यास इतनी बढ़ जाती है कि चाहे वो कितना भी पानी पी ले, उसकी प्यास बुझती ही नहीं है। अगर ऐसे व्यक्ति कोई काम भी नहीं कर रहे हैं यानी आराम से घर पर भी बैठे हुए हैं तो भी उन्हें कुछ ज्यादा ही प्यास लगी रहती है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अधिक प्यास लगने के लक्षण
- बार-बार पानी पीना
- पानी पी लेने के बावजूद भी प्यास का लगे रहना
- प्यास की वजह से मुंह सूख जाना
- मुंह से निकलने वाली लार व थूक का गाढ़ा हो जाना
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अगर शरीर में पानी की कमी हो गई है और अधिक प्यास लग रही है तो ये लक्षण भी हो सकते हैं-
- पसीना कम आना या नहीं आना
- पेशाब कम आना
- आंख से आंसू कम आना या नहीं आना
- कमजोरी महसूस होना
- जी मिचलाना, मांसपेशियों में ऐंठन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अधिक प्यास लगने के क्या कारण हैं?
- शरीर में पानी की कमी होना
- पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना
- व्यायाम करते समय ज्यादा पसीना आना
- चाय या कॉफी का अत्यधिक मात्रा में सेवन
- ज्यादा नमक वाला या मसालेदार खाना खाना
- अधिक गर्म मौसम में रहना