फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डाउन सिंड्रोम से पीड़ित ये लड़की आखिर कैसे होती जा रही है दुनियाभर में फेमस?

Thu, 09 Jul 2020 04:16 PM IST
सोनू शर्मा बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 09 Jul 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
Ellie Goldstein worlds first model with Down syndrome
डाउन सिंड्रोम से पीड़ित एली गोल्डस्टीन - फोटो : Instagram/Ellie Goldstein

18 साल की एली गोल्डस्टीन बेहद महत्वाकांक्षी हैं। पूर्वी लंदन की ये नौजवान मॉडल कहती हैं, 'मैं मशहूर होना चाहती हूं।' लेकिन एक एक्स्ट्रा क्रोमोजोम (गुणसूत्र) उनके सपनों की राह में दीवार नहीं बन सकता। डाउन सिंड्रोम से पीड़ित एली दुनिया की पहली ऐसी मॉडल बन गई हैं जिन्हें वोग मैगजीन में जगह मिली है। 



'गुच्ची ब्यूटी' ने अपने मसकारा के एड कैंपेन के लिए उन्हें खोजा और वोग इटली ने उन्हें पब्लिश किया है। एली की मम्मी वोन्ने को इस ऑफर के बारे में सबसे पहले पहले फोन आया था। 'हमारे लिए इस पर यकीन करना मुश्किल था कि इतने बड़े ब्रैंड ने एली को चुना था। वो हमेशा से मशहूर होना चाहती थी। वो हमेशा से एक इंटरटेनर रही है।' 

Ellie Goldstein worlds first model with Down syndrome
डाउन सिंड्रोम से पीड़ित एली गोल्डस्टीन - फोटो : Instagram/Ellie Goldstein

एली की तस्वीर वाली इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर हजारों लोगों ने कमेंट्स किए। एली बताती हैं, 'इतने लाइक्स मिले कि मैं तो बावली ही हो जाती। उनमें से एक कॉमेंट मुझे पसंद आया। वो ये था कि मैं सचमुच बहुत क्यूट हूं और तुम्हारे आईब्रोज से मुझे जलन हो रही है।'  

Ellie Goldstein worlds first model with Down syndrome
डाउन सिंड्रोम से पीड़ित एली गोल्डस्टीन - फोटो : Instagram/Ellie Goldstein

एली गोल्डस्टीन साल 2017 से ही मॉडलिंग एजेंसी जेबीडी मैनेजमेंट के साथ काम कर रही हैं। ये मॉडलिंग एजेंसी हाशिये पर छूट गए लोगों की मीडिया में भागीदारी बढ़ाने के लिए काम करती है। चाहे वे स्पेशल नीड्स वाले लोग ही क्यों न हो। एली की दोस्त ने इस एजेंसी का कोई एड टीवी पर देखा और इसके बाद उन्हें मॉडलिंग के लिए मना लिया। लेकिन इसके साथ ही ये सवाल उठता है कि क्या आम लोग इस बदलाव के लिए तैयार हैं? 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ellie Goldstein worlds first model with Down syndrome
डाउन सिंड्रोम से पीड़ित एली गोल्डस्टीन - फोटो : Instagram/Ellie Goldstein

वोन्ने गोल्डस्टीन कहती हैं कि ये तो एक दिन होना ही था। 'हमें जो प्रतिक्रिया मिली है, उससे ये पता चलता है कि दुनिया इस बदलाव के लिए तैयार है। जो चीजें चल रही हैं, उनके अलावा हमें और सकारात्मकता की जरूरत है।' लेकिन पेरिस में साइलेंट मॉडल्स एजेंसी के विंसेंट पीटर का कहना है कि उन्हें स्पेशल नीड्स वाले मॉडल्स की तरफ कोई रिक्वेस्ट नहीं मिला है। 'मुमकिन है कि गर्मियों की छुट्टी के बाद, अगले फैशन वीक में लोग आएं, लेकिन सच कहूं तो फिलहाल हमारे पास कोई नहीं आया है।' 

विज्ञापन
Ellie Goldstein worlds first model with Down syndrome
डाउन सिंड्रोम से पीड़ित एली गोल्डस्टीन - फोटो : Instagram/Ellie Goldstein

एक तरफ जहां फैशन इंडस्ट्री अपने अगले कदम के बारे में सोच रहा है, वहीं एली गोल्डस्टीन अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर आशान्वित हैं। अगले प्रोजेक्ट के लिए वो खुद को कहां देखती हैं? इस सवाल पर चहकते हुए एली कहती हैं, 'लुइस वुइटन! शैनेल! मैं दुनिया के सभी मैगजींस के फ्रंट पेज पर आना चाहती हूं।'  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed