अधिक मात्रा में बीयर का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। हाल ही में हुए एक शोध में ये दावा किया गया है कि अधिक मात्रा में बीयर का सेवन करने से पुरुषों के सेक्स हार्मोन पर असर पड़ता है। इस शोध के अनुसार बीयर का अधिक सेवन पुरुषों के पिता बनने की क्षमता को 50 प्रतिशत तक कम कर देता है। आज के समय में काफी युवा बीयर पीने का शौक रखते हैं। ये शौक युवाओं के लिए बाद में समस्याएं पैदा कर सकता है। अगर आप भी बहुत अधिक बीयर का सेवन करते हैं तो सावधान हो जाएं और बीयर का सेवन कम करने का प्रयास करें।
{"_id":"5f102aea2bb4346bdb702f7a","slug":"drinking-more-beer-side-effects-disadvantages-decreases-fertility-beer-kill-sperm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ज्यादा बीयर पीते हैं तो संभल जाएं, टूट सकता है पिता बनने का सपना","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
ज्यादा बीयर पीते हैं तो संभल जाएं, टूट सकता है पिता बनने का सपना
Thu, 16 Jul 2020 04:14 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Thu, 16 Jul 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
अधिक मात्रा में बीयर का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीयर का अधिक सेवन करने से एक रसायन का उत्पादन होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हार्मोन में होता है बदलाव
- शोधकर्ताओं ने बताया कि बीयर का अधिक सेवन करने से एक रसायन का उत्पादन होता है जो टेस्टोस्टेरोन को महिला सेक्स हार्मोन एस्ट्रोजन में बदल देता है। अगर आप भी अधिक मात्रा में बियर का सेवन करते हैं तो इसका सेवन करना कम कर दें।
ज्यादा बीयर पीने से पुरुषों के पेट का आकार बड़ा होता जा रहा है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बीयर के सेवन से पुरुषों के पेट का आकार बड़ा हो रहा है
- इस शोध के अनुसार ज्यादा बीयर पीने से पुरुषों के पेट का आकार बड़ा होता जा रहा है, जिस वजह से पुरुषों की प्रजनन क्षमता में कमी आ रही है। एक अन्य शोध में ये दावा किया जा चुका है कि पेट की चर्बी बढ़ने से पुरुषों में पिता बनने की क्षमता 10 प्रतिशत तक कम हो जाती है। जिनके पेट का आकार मटके जैसा है उन्हें भी पिता बनने में दिक्कतें हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट की चर्बी शरीर के अन्य हिस्सों की तुलना में सबसे अधिक खतरनाक है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
पेट की चर्बी है नुकसानदायक
- शोधकर्ताओं के अनुसार पेट की चर्बी शरीर के अन्य हिस्सों की चर्बी की तुलना में अधिक खतरनाक है। शोधकर्ताओं ने बताया कि 40 इंच की कमर वाले पुरुषों में 32 इंच की कमर वाले पुरुषों की तुलना में पिता बनने की संभावना 33 फीसदी तक कम होती है।
विज्ञापन
पुरुषों में मोटापे की वजह से भी शुक्राणु बनाने की क्षमता प्रभावित हो रही है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
मोटापे से शुक्राणु बनाने की क्षमता प्रभावित हो रही है
- शोधकर्ताओं ने बताया कि पुरुषों में मोटापे की वजह से भी शुक्राणु बनाने की क्षमता प्रभावित हो रही है। इस शोध में ये दावा किया गया है कि अधिक मोटापे से प्रजनन की क्षमता में कमी आ रही है।