स्वस्थ रहने के लिए वजन का नियंत्रित रहना बहुत जरूरी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कितना वजन आपकी लंबाई के हिसाब से होना चाहिए, जो आपको पूरी तरह फिट बताए। इसके लिए जरूरी है आपके बॉडी मास इंडेक्स यानी बीएमआई की जानकारी। बीएमआई के आधार पर यह पता लगा सकते हैं कि आप ओवरवेट हैं या अंडर वेट।
कैसे करते हैं बीएमआई का निर्धारण, क्या है इसका फॉर्मूला?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएमआई(BMI) यानी बॉडी मास इंडेक्स, ये बताता है कि आपके शरीर का वजन आपकी हाईट यानी लंबाई के अनुसार ठीक है या नहीं! एक तरह से इसे आपके शरीर की लंबाई और वजन का अनुपात कहा जा सकता है। बताया जाता है एक सामान्य शरीर की बीएमआई 22.1 से ज्यादा नही होनी चाहिए।
कैसे निकालते हैं बीएमआई
बीएमआई आपकी लंबाई का आपके वजन से संबंध बताने वाला एक मुख्य संकेतक यानी कि इंडिकेटर है। एक व्यक्ति का वजन किलोग्राम में पता कर लें और उनकी हाइट मीटर में पता कर लें। अब बीएमआई का पता करने के लिए उस व्यक्ति की लंबाई को दोगुना कर उसके वजन में भाग देकर निकाला जाता है।
एक उदाहरण से यूं समझिए
मान लीजिए आपका वजन 58 किलो है और लंबाई 165 सेमी यानी 1.65 मीटर है। तो इसका बीएमआई निकालने के लिए 1.65 को 1.65 से गुना कीजिए और जो रिजल्ट आए, उससे 58 में भाग दे दीजिए। जो रिजल्ट आएगा वही आपका बीएमआई होगा।
सिंपल फॉर्मुला ये है:
- बीएमआई = वजन(किलोग्राम) / (ऊंचाई X ऊंचाई (मीटर में))
यानी - 58/(1.65 X 1.65)= 21.32
अब सवाल यह है कि मानक के अनुसार, बॉडी मास इंडेक्स कितना होना चाहिए? आगे की स्लाइड में इसी बारे में बताते हैं।
18.5 से कम बीएमआई है तो
अगर आपकी ऊंचाई और वजन के आधार पर आपका बीएमआई इंडेक्स 18.5 से कम आता है तो समझ लें कि आपका वजन सामान्य से कम है और आपको इसे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।
18.5 से 24.9 के बीच बीएमआई
अगर आपका बीएमआई स्तर 18.5 से 24.9 के बीच में है तो यह आदर्श स्थिति है। इस स्थिति में आपका वजन बिल्कुल फिट है और आपके लिए इसे मेनटेन रखना जरूरी है।