फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुषमा स्वराज की किडनी और दिल की बीमारी के लिए जिम्मेदार थी डायबिटीज

Wed, 07 Aug 2019 01:56 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 07 Aug 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
diabetes lead to cardiac arrest and kidney disease cause sushma swaraj death
एक स्वास्थ्य समस्या अपने साथ जुड़ी कई बीमारियों लेकर आती है। 6 अगस्त 2019 को देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हो गया। उन्हें किडनी और डायबीटीज की समस्या थी। 2016 में उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। खराब स्वास्थ्य की वजह से कुछ दिनों से अपने प्रोफेशनल काम से दूर थीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें की डायबिटीज के मरीजों में किडनी की बीमारी का खतरा ही नहीं बल्कि कई तरह की बीमारियों की संभावना अधिक हो जाती है। 
diabetes lead to cardiac arrest and kidney disease cause sushma swaraj death
बढ़े हुए ब्लड शुगर का शरीर पर काफी बुरा असर होता है। यह हार्ट, किडनी, आंख समेत कई अंगों के लिए खतरनाक होता है। चिकित्सकों के अनुसार लंबे समय से डायबीटीज से पीड़ित करीब 40 प्रतिशत मरीजों को डायबीटिक नेफरोपथी हो जाती है और समय पर पता न चलने से यह गंभीर रूप ले सकती है।
diabetes lead to cardiac arrest and kidney disease cause sushma swaraj death
नेफरोपथी किडनी की एक गंभीर बीमारी है जो डायबीटीज के 40 प्रतिशत मरीजों में आगे चलकर हो जाती है। टाइप 1 और टाइप 2 दोनों प्रकार के डायबीटीज के मरीजों को इस नेफरोपथी का खतरा बना रहता है।डायबीटिक नेफरोपथी में किडनी के काम करने की क्षमता कम हो जाती है। बढ़े हुए शुगर लेवल का किडनी पर बुरा असर पड़ता है। यह खतरनाक इसलिए हो जाता है क्योंकि किडनी की बीमारी में शुरुआत में दर्द नहीं होता है इसलिए डायबीटीज के मरीजों को किडनी की जांच कराते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
diabetes lead to cardiac arrest and kidney disease cause sushma swaraj death
डायबीटीज के मरीजों को हार्ट की बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है।अगर बीपी और कलेस्ट्रॉल भी बढ़ा हुआ हो तो हार्ट स्ट्रोक का खतरा ज्यादा हो जाता है। जरूरी है कि वे हर 6 महीने पर वे अपने बीपी की जांच कराएं। अगर आपको हाई बीपी है और इसकी दवा लेते हैं तो आपको समय-समय पर बीपी चेक कराते रहना चाहिए। 
विज्ञापन
diabetes lead to cardiac arrest and kidney disease cause sushma swaraj death
शुगर के लिए तीन-तीन महीने पर hbA1c की जांच कराएं। डॉक्टर और डायटीशन की सलाह से इसे परहेज करने की कोशिश करें। समय पर कलेस्ट्रॉल की भी जांच कराएं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed