फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायबिटीज के मरीजों को करना चाहिए इन सब्जियों का सेवन, ब्लड शुगर लेवल रहता है नियंत्रण में

Wed, 03 Feb 2021 06:00 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Wed, 03 Feb 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
diabetes diet chart vegetarian vegetables for diabetic patients
डायबिटीज के मरीजों को खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

डायबिटीज के मरीजों को खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है। ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए कुछ सब्जियों का सेवन किया जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि डायबिटीज के मरीजों के लिए कौनसी सब्जियां फायदेमंद होती हैं। ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली सब्जियों का सेवन करने की सलाह दी जाती है।



ग्लाइसेमिक इंडेक्स एक मूल्य है जिसका इस्तेमाल यह मापने के लिए किया जाता है कि भोजन ब्लड शुगर लेवल को कैसे प्रभावित करता है। डायबिटीज के मरीजों को कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली सब्जियों का सेवन करना चाहिए। जितना कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होगा ब्लड शुगर लेवल पर उतना ही कम प्रभाव भी पड़ेगा। आइए जानते हैं किन सब्जियों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिनका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है...

diabetes diet chart vegetarian vegetables for diabetic patients
डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में ब्रोकली को शामिल करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

ब्रोकली

  • डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में ब्रोकली को शामिल करना चाहिए। ब्रोकली का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है। ब्रोकली पोषक तत्वों से भरपूर होती है और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। 
diabetes diet chart vegetarian vegetables for diabetic patients
टमाटर खाने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखा जा सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

टमाटर 

  • टमाटर का सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों को कोई नुकसान नहीं होता है। आप टमाटर का सेवन कच्चा और पकाकर, कैसे भी कर सकते हैं। टमाटर खाने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखा जा सकता है। टमाटर हार्ट के लिए भी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
diabetes diet chart vegetarian vegetables for diabetic patients
चुकंदर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : getty images

चुकंदर

  • डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए चुकंदर का सेवन करना चाहिए। चुकंदर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। चुकंदर में विटामिन, पौधों के यौगिक और खनिज काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर को सेहतमंद बनाने में सहायक होते हैं। इसके साथ ही चुकंदर का सेवन करने से इम्यून सिस्टम को भी मजबूत किया जा सकता है। चुकंदर में विटामिन सी काफी मात्रा में पाया जाता है जो इम्यूनि़टी को बढ़ाने में सहायक होता है।
विज्ञापन
diabetes diet chart vegetarian vegetables for diabetic patients
स्वास्थ्य के लिए उबला हुआ पालक भी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

पालक

  • ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए पालक को डाइट में शामिल करना न भूलें। पालक का सेवन करने से वजन को भी नियंत्रण में रखा जा सकता है। स्वास्थ्य के लिए उबला हुआ पालक भी फायदेमंद होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed