फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Deadly cough syrups corrupt system Coldrif cough syrup and children death

जानलेवा कफ सीरप और भ्रष्ट व्यवस्था: नियमों को ताक पर रखकर दवा कंपनियों के लिए सिस्टम कैसे खोलता है दरवाजे

Sat, 11 Oct 2025 08:05 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 11 Oct 2025 08:05 PM IST
सार

  • मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा और राजस्थान में कफ सिरप पीने से हुई बच्चों की मौत इन दिनों सुर्खियों में है। आखिर इस तरह की घटनाओं के पीछे जिम्मेदार कौन है?

विज्ञापन
Deadly cough syrups corrupt system Coldrif cough syrup and children death
कफ सिरप विवाद - फोटो : Amarujala.com

विस्तार

छिंदवाड़ा प्रकरण से पूरे देश का चिकित्सा जगत हिला हुआ है, बेचैन है। शायद असहाय भी।

विज्ञापन


बाजार और सरकारी तंत्र से मरीजों को बचाने की लड़ाई एक ईमानदार चिकित्सक अक्सर लड़ता रहता है, किंतु अब तो बाजार से दवाई लेकर खाना भी इतना खतरनाक हो चुका है कि हमारी समझ से बाहर है, इसमें डॉक्टरों कोई दोष नहीं है। दवा निर्माताओं और बड़े अधिकारियों का अमानवीय गठजोड़ सिर्फ पैसा चाहता है। मंत्रालय में बैठे बड़े अधिकारियों को जनता को अच्छी चिकित्सा सेवा मुहैया कराने में कोई रुचि नही हैं।

इस तरह का दावा करते हुए ईएसआई पद पर रह चुके एक वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं, ''मुझे मालूम है कैसे भोपाल से बड़े अधिकारी केवल फोन कर देते थे (कभी कोई लिखित आदेश नहीं भेजते) कि इस प्रकार की दवा खरीदा करें। उनकी रुचि थी की किसी एक/दो कंपनी की यही दवाई के ऑर्डर जारी करें, जबकि हमें मालूम रहता था की फलां दवाई अमानक है।''
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं- 
 

स्टाफ के मेडिकल परीक्षण करने के बाद खुद मरीज हाथ जोड़कर कहता था कि साहब ईएसआई की दवाई नहीं लिखना, बाहर की दवाई लिखो, पर चिकित्सकों को अधिकारियों के आदेश का पालन करना ही पड़ता है नहीं तो कहीं के कहीं फेंक देंगे, यह धौंस सामान्य थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


वे कहते हैं,  यह बात करीब 12-15 वर्ष पूर्व की है। अब तो हालात और बिगड़ चुके हैं। अब तो सीधे-सीधे आईएएस अधिकारी 30% पैसा मांग रहे हैं, गलत दवा खरीदी करवा रहें है। 'आयुष्मान योजना' तो जैसे भ्रष्टाचार के लिए ही बनी है। अस्पतालों को पैसे नही मिल रहें हैं क्योंकि अफसर बड़ी-बड़ी रिश्वत मांगते हैं जो वे दे ही नहीं सकते। पूरा सिस्टम बुरी तरह सड़ चुका है।


भगवान भी क्या कर सकेंगे इस भ्रष्ट व्यवस्था में?


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed