{"_id":"2b99ed10fa1dcbc6b51d85c6f4b9a08e","slug":"cycling-health-benefits","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल चलाने के ये फायदे जानना चाहेंगे आप","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
साइकिल चलाने के ये फायदे जानना चाहेंगे आप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 25 Nov 2013 11:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजन घटाने से लेकर मसल्स बनाने तक, अगर आप फिट और आकर्षक दिखने की चाहत में अगर आप सटीक व्यायाम की तलाश में हैं तो साइकिलिंग अच्छा विकल्प है।
विज्ञापन
पेट की चर्बी से छुटकारा दिलाएंगे ये पांच आसान उपाय
विज्ञापन
इसे आप चाहें तो कसरत की तरह करें या फिर अपने छोटे-छोटे कामों को पूरा करने के लिए बाजार तक की दूरी साइकिल से ही तय करें। जानिए, साइकिल चलाने के ऐसे फायदों के बारे में जो आपको इसे उपने रुटीन में शामिल करने से नहीं रोक पाएंगे।
विज्ञापन
वजन घटाने का खामियाजा ऐसा भी हो सकता है
सेहतमंद दिल के लिए
रोज साइकिल चलाने से दिल की धड़कनें बढ़ती हैं और रक्त का प्रवाह ठीक होता है। इससे दिल से जुड़े रोगों का रिस्क कम होता है।
मसल्स बनती हैं
साइकिल चलाने के दौरान पैरों की अच्छी कसरत तो होती ही है साथ ही मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। मसल्स बनाने के लिए यह एक्सरसाइज पुशअप्स से किसी भी मायने में कम नहीं है।
वजन घटाने में मददगार
कई शोधों में अब यह प्रमाणित हो चुका है कि नियमित रूप से साइकिल चलाने का अभ्यास शरी में कैलोरी और फैट्स घटाने में मदद करता है जिससे फिगर स्लिम रहता है और वजन नहीं बढ़ता।
स्टैमिना बढ़ाता है
रोज साइकिलिंग का अभ्यास शरीर के प्रतिरोधी तंत्र को मजबूत करता है जिससे स्टैमिना लंबे समय तक बरकरार रहता है। साथ ही, यह रोगों से लड़ने में भी मददगार है।
तनाव से राहत
नियमित रूप से साइकिलिंग तनाव और अवसाद जैसी मानसिक समस्याओं से उबरने में भी काफी मददगार है। इससे शरीर का रक्त संचार ठीक होता है जिससे इनसे उबरने में मदद मिलती है।