{"_id":"b8e7b46ef9129bf1c6204757be1690d2","slug":"standing-can-burn-as-much-calories-as-weight-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना कसरत के वजन घटाने का आसान उपाय","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
बिना कसरत के वजन घटाने का आसान उपाय
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 21 Nov 2013 01:27 PM IST
विज्ञापन
वजन घटाना चाहते हैं लेकिन कसरत का समय ही नहीं मिल पाता तो अब वजन घटाने के लिए एक बेहद आसान उपाय है। ब्रिटिश शोध की मानें तो एक घंटे तक खड़े रहने पर 40 कैलोरी आप कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
वजन बढ़ाना चाहते हैं तो अपनाएं ये सेहतमंद उपाय
यूनिवर्सिटी ऑफ चेस्टर के शोधकर्ताओं ने अपने शोध के दौरान प्रतिभागियों को एक सप्ताह में तीन घंटे प्रतिदिन तक खड़ा रखने के बाद उनकी कैलोरी का निरीक्षण किया और बेहद सकारात्मक परिणाम पाए।
विज्ञापन
फैट्स जो घटाएं आपका मोटापा
शोधकर्ताओं ने पाया कि खड़े रहने पर दिल की धड़कने बढ़ जाती हैं और प्रति मिनट 0.7 कैलोरी कम होती है। शोध के दौरान प्रति दिन तीन घंटे खड़े रहने वाले प्रतिभागियों ने 630 कौलोरी कम की हैं।
विज्ञापन
अब अगर आप यह सोच रहे हैं कि इतनी देर तक खड़े रहने का टाइम किसके पास है तो इस शोध में उसके लिए बी आसान उपाय बताए गए हैं।
शोधकर्ताओं का मानना है कि अपने रुटीन में ही अगर हम बैठकर करने वाले कुछ कामों को खड़े होकर करें, मसलन बस में जरूरतमंद को सीट दें और खुद थोड़ी देर खड़ रहें, फोन पर बात या सफिंग खड़े होकर करें या फिर टीवी पर कार्यक्रम खड़ें होकर देखें।
अब अगर आप भी वजन घटाने की चाहत में हैं तो कुर्सी का आलस छोड़ने में गुरेज न करें।