फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Covishield Vaccine side effects Parents to sue Serum Institute over daughter death

Covishield Vaccine: अब सीरम इंस्टीट्यूट पर मुकदमे तैयारी, परिजनों का दावा- टीका लेने के बाद बेटी की हो गई मौत

Thu, 02 May 2024 04:44 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 02 May 2024 04:44 PM IST
सार

कंपनी द्वारा वैक्सीन के कारण होने वाले दुष्प्रभावों को स्वीकार करने के कुछ ही दिनों बाद भारत में भी एक परिवार सीरम इंस्टीट्यूट के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है। कथित तौर पर जुलाई 2021 में वैक्सीन लेने के बाद करुण्या नाम की एक महिला की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Covishield Vaccine side effects Parents to sue Serum Institute over daughter death
कोविड-19 वैक्सीन - फोटो : Istock

विस्तार

ब्रिटेन की अदालत में वैक्सीन निर्माता कंपनी एस्ट्राजेनेका ने हाल ही में स्वीकार किया है कि उसकी वैक्सीन दुर्लभ स्थितियों में थ्रोम्बोसिस विद थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम (टीटीएस) नामक समस्या का कारण बन सकती है। टीटीएस रक्त का थक्का बनाने वाली समस्या है जिसके कारण हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक होने का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि वैक्सीन के कारण होने वाले इस तरह के दुष्प्रभाव काफी दुर्लभ हैं, 10 लाख में से एक-दो व्यक्तियों में इसका खतरा हो सकता है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी द्वारा वैक्सीन के कारण होने वाले दुष्प्रभावों को स्वीकार करने के कुछ ही दिनों बाद भारत में भी एक परिवार सीरम इंस्टीट्यूट के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है। कथित तौर पर जुलाई 2021 में वैक्सीन लेने के बाद करुण्या नाम की एक महिला की मौत हो गई थी। परिजनों का कहना है कि मौत वैक्सीन लेने के कारण हुई है, जिसको लेकर उन्होंने सीरम इंस्टीट्यूट के खिलाफ अदालत जाने का फैसला किया है।

विज्ञापन

Covishield Vaccine side effects Parents to sue Serum Institute over daughter death
भारत में कोविशील्ड वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट - फोटो : Istock

कोविशील्ड वैक्सीन के दुष्प्रभावों की सामने आई रिपोर्ट

गौरतलब है कि सीरम इंस्टीट्यूट देश में कोविशील्ड वैक्सीन की निर्माता है। पीड़िता के पिता वेणुगोपालन गोविंदन अब मुआवजे और अपनी बेटी की मौत की जांच के लिए एक स्वतंत्र मेडिकल बोर्ड की नियुक्ति की मांग करते हुए कोर्ट जा रहे हैं। गोविंदन ने कहा, ब्रिटिश-स्वीडिश फर्म एस्ट्राजेनेका की स्वीकारोक्ति बहुत देर से और तब आई है जब इतने सारे लोगों की जान चली गई। मेरी बेटी की मौत के लिए भी वैक्सीन ही जिम्मेदार है। 

विशेषज्ञ बोले- टीके से डरें नहीं

एस्ट्राजेनेका द्वारा दुष्प्रभावों की बात स्वीकार करने के बाद से लोगों में वैक्सीन को लेकर डर देखा जा रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स काफी दुर्लभ हैं। टीके के दुष्प्रभाव इसे प्राप्त करने के कुछ ही दिनों में देखे जाते हैं। देश के अधिकतर लोगों को वैक्सीन ले चुके दो साल से अधिक का समय बीत चुका है, दवाओं-टीकों के दुष्प्रभाव तुरंत ही होता है, इतना समय बीत जाने के बाद लोगों को डरने की जरूरत नहीं है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed