फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Covid vaccine tracker: Pfizer to launch this year, Russia starts vaccine production, here is Good news on coronavirus vaccine update India and worldwide

Corona Vaccine Tracker: फाइजर इसी साल लॉन्च करेगी वैक्सीन, रूस में भी दूसरे टीके का उत्पादन शुरू

Wed, 28 Oct 2020 01:48 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 28 Oct 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
Covid vaccine tracker: Pfizer to launch this year, Russia starts vaccine production, here is Good news on coronavirus vaccine update India and worldwide
Coronavirus Vaccine - फोटो : iStock/Social Media

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनियाभर के लोगों को एक कारगर और सुरक्षित वैक्सीन का इंतजार है। रूस और चीन ने तीसरे चरण के ट्रायल पूरा होने से पहले ही वैक्सीन को मंजूरी दे दी है, जबकि भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी समेत अन्य देशों को भी अब कामयाबी मिलती नजर आ रही है। भारत में तीन वैक्सीन कैंडिडेट अंतिम चरणों के ट्रायल से गुजर रही है। वहीं, ब्रिटेन में एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन ने ट्रायल के दौरान युवाओं के साथ बुजुर्गों में बेहतर इम्यून रेस्पॉन्स दिखाया है। अमेरिका भी कामयाबी की ओर बढ़ता दिख रहा है। यहां फॉर्मास्यूटिकल कंपनी फाइजर(Pfizer) इसी साल वैक्सीन लाने की तैयारी में है। इधर, रूस में दूसरी वैक्सीन का भी उत्पादन शुरू हो रहा है। आइए जानते हैं कोरोना वैक्सीन पर क्या है ताजा अपडेट: 

विज्ञापन

Covid vaccine tracker: Pfizer to launch this year, Russia starts vaccine production, here is Good news on coronavirus vaccine update India and worldwide
Coronavirus Vaccine News - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

अमेरिकी कंपनी फाइजर (Pfizer) ने 2020 में ही यानी इसी साल कोरोना वैक्सीन तैयार कर लेने की उम्मीद दिखाई है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अल्बर्ट बोर्ला ने कहा है कि अगर वैक्सीन ड्रग टेस्टिंग अपेक्षा के अनुरूप चलती रही और नियामक वैक्सीन को मंजूरी दे दे तो साल 2020 में ही अमेरिका में वैक्सीन की 40 मिलियन डोज की आपूर्ति की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Covid vaccine tracker: Pfizer to launch this year, Russia starts vaccine production, here is Good news on coronavirus vaccine update India and worldwide
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बोर्ला ने कहा, "अगर सबकुछ ठीक रहा, तो हम शुरुआती संख्या में वैक्सीन की खुराक वितरित करने के लिए तैयार हो जाएंगे।" फाइजर ने अमेरिकी सरकार के अनुबंध पर इस साल के अंत तक 40 मिलियन डोज और मार्च 2021 तक 100 मिलियन खुराक की आपूर्ति करने का संकेत दिया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वैक्सीन के प्रभाव का आकलन करने में कंपनी अभी मानक बेंचमार्क तक नहीं पहुंची है। 

विज्ञापन

Covid vaccine tracker: Pfizer to launch this year, Russia starts vaccine production, here is Good news on coronavirus vaccine update India and worldwide
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उन्होंने कहा कि कंपनी नवंबर के तीसरे सप्ताह में अपनी कोरोना वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए अधिकृत होने की उम्मीद करती है। यह मोटे तौर पर पूर्व निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप है। क्या इतने कम समय में यानी तेजी से आने वाली वैक्सीन कोरोना के खिलाफ बहुत कारगर होगी, यह पूछने पर उन्होंने कहा कि हम किसी तरह की हड़बड़ी में नहीं हैं, वैक्सीन काम करेगी। उन्होंने कहा, मैं सावधान रहते हुए भी आशावादी हूं। पूरी उम्मीद है कि वैक्सीन काम करेगी।

Covid vaccine tracker: Pfizer to launch this year, Russia starts vaccine production, here is Good news on coronavirus vaccine update India and worldwide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

रूस में दूसरी वैक्सीन का उत्पादन शुरू
स्पुतनिक-वी के बाद अब रूस ने दूसरी कोरोना वैक्सीन का भी उत्पादन शुरू कर दिया है। दुनियाभर में महामारी के बढ़ते प्रसार को देखते हुए तीसरे चरण का ट्रायल पूरा करने से पहले ही वैक्सीन तैयार की जाने लगी है। रूस के सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रमुख अन्ना पोपोवा ने मंगलवार को एक कॉन्फ्रेंस में कहा कि पेप्टाइड आधारित इस एपिवैककोरोना वैक्सीन को साइबेरिया स्थित वेक्टर इंस्टीट्यूट ने विकसित किया है, जिसका  उत्पादन वर्ष के अंत तक बढ़ाया जाएगा। 

Covid vaccine tracker: Pfizer to launch this year, Russia starts vaccine production, here is Good news on coronavirus vaccine update India and worldwide
Russia Coronavirus Vaccine - फोटो : social media

बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसी महीने की शुरुआत में वेक्टर इंस्टिट्यूट के इस टीके को मंजूरी देने की घोषणा की थी। करीब 100 वॉलेंटियर्स पर इस वैक्सीन का ट्रायल किया गया है, जिनमें 18 से 60 साल के बीच की उम्र के वॉलेंटियर्स शामिल थे। खबरों के मुताबिक, इस वैक्सीन का दो महीने तक ट्रायल हुआ है और हाल ही में इसका शुरुआती अध्ययन पूरा हुआ है। वैक्सीन के शुरुआती ट्रायल सफल रहे हैं और अध्ययन के पूरा होने के बाद इसे मंजूरी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed