फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Covid 19 new study finds An experimental nasal vaccine completely protects against infection and prevents the spread of coronavirus

अध्ययन में दावा: पशुओं में बीमारी और संक्रमण रोकता है नाक से दिया जाना वाला ये कोरोना का टीका

Mon, 12 Jul 2021 02:17 PM IST
सोनू शर्मा पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 12 Jul 2021 02:17 PM IST
सार

नए अध्ययन के अनुसार, कोविड-19 से बचाव के लिए नाक से दिया जाने वाला एक प्रायोगिक टीका चूहों को घातक संक्रमण से पूरी तरह से बचाता है और फेरेट (नेवले की प्रजाति का जीव) में सार्स-सीओवी-2 को फैलने से रोकता है। 

विज्ञापन
Covid 19 new study finds An experimental nasal vaccine completely protects against infection and prevents the spread of coronavirus
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

विस्तार

आने वाले समय में कोरोना के कई टीके बाजार में आ जाएंगे, जिसमें नाक से दिया जाने वाला टीका भी शामिल होगा। इसको लेकर कई रिसर्च चल रहे हैं। अब एक नए अध्ययन के अनुसार, कोविड-19 से बचाव के लिए नाक से दिया जाने वाला एक प्रायोगिक टीका चूहों को घातक संक्रमण से पूरी तरह से बचाता है और फेरेट (नेवले की प्रजाति का जीव) में सार्स-सीओवी-2 को फैलने से रोकता है। 

विज्ञापन


'साइंस एडवांसेज' पत्रिका में बताया गया कि यह नया टीका उसी तरह नाक में स्प्रे के माध्यम से दिया जाता है, जैसे कि आमतौर पर इन्फ्लूएंजा का टीका दिया जाता है। यह नया तरीका वर्तमान में स्वीकृत कोविड-19 टीकों को लगाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली विधि से अलग है। वर्तमान में स्वीकृत टीके लगाने के लिए इन्जेक्शन की आवश्यकता होती है। 
विज्ञापन


अमेरिका के जार्जिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पॉल मैक्रे ने कहा, 'वर्तमान में उपलब्ध कोविड-19 टीके बहुत कारगर हैं, लेकिन दुनिया की अधिकांश आबादी को अब भी टीका नहीं लगा है और ऐसे टीकों की बहुत आवश्यकता है, जिनका इस्तेमाल आसान हो और जो बीमारी एवं संक्रमण को रोकने में प्रभावी हों।'  
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों में शामिल मैक्रे ने कहा, 'यदि यह नया कोविड-19 टीका लोगों के लिए प्रभावी साबित होता है, तो यह सार्स-सीओवी-2 के संक्रमण को रोकने और कोविड-19 को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।'  

अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि इस टीके की केवल एक खुराक की आवश्यकता होती है और इसे सामान्य रेफ्रिजरेटर के तापमान पर कम से कम तीन महीने तक संग्रहित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह टीका नाक से दिया जाता है, इसलिए इसे खासकर उन लोगों को देना आसान है, जिन्हें सुइयों से डर लगता है। 

जॉर्जिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और अध्ययन में शामिल बियाओ हे ने कहा, 'हमारे अध्ययन के आंकड़े दर्शाते हैं कि यह टीका न केवल संक्रमण से बचाता है, बल्कि इसकी संभावना को भी काफी कम करता है।' 

इस प्रायोगिक टीके के जरिये सार्स-सीओवी-2 स्पाइक प्रोटीन को कोशिकाओं में पहुंचाने के लिए एक हानिरहित पैरैनफ्लुएंजा वायरस 5 (पीआईवी5) का उपयोग किया जाता है, जो रोग प्रतिरोधी प्रतिक्रिया को शुरू करता है जो कोविड-19 संक्रमण से बचाता है। अध्ययन से पता चला है कि टीके ने चूहों में कोविड-19 के खिलाफ रोग प्रतिरोधी प्रतिक्रिया शुरू की। इसमें कहा गया है कि टीके ने फेरेट में भी संक्रमण भी रोका। 

स्रोत और संदर्भ:    
Protection of K18-hACE2 mice and ferrets against SARS-CoV-2 challenge by a single-dose mucosal immunization with a parainfluenza virus 5–based COVID-19 vaccine 

https://advances.sciencemag.org/content/7/27/eabi5246

अस्वीकरण नोट: यह लेख 'साइंस एडवांसेज' पत्रिका रिसर्च रिपोर्ट के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।   

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed