फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   covid-19 and ayurvedic treatment, amar ujala organising webinar with ministry of ayush

अमर उजाला ने आयुष मंत्रालय संग मिलाया हाथ, कोरोना जैसी महामारी में आयुर्वेद के महत्व पर लोगों को किया जाएगा जागरूक

Sun, 13 Jun 2021 09:43 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 13 Jun 2021 09:43 PM IST
सार

  •  अमर उजाला ने आयुष मंत्रालय और राष्ट्रीय आयुर्वेदिक विद्यापीठ से मिलाया हाथ
  • आयुर्वेद की महत्ता को लेकर रोजाना शाम 5 बजे वेबिनार में होगी चर्चा
  • 14-18 जून तक आयोजित होगा कार्यक्रम  

विज्ञापन
covid-19 and ayurvedic treatment, amar ujala organising webinar with ministry of ayush
अमर उजाला ने आयुष मंत्रालय से मिलाया हाथ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान लोगों को तमाम तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान एलोपैथिक के अलावा आयुर्वेद जैसी वैकल्पिक उपचार पद्धतियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का सदियों से विभिन्न गंभीर रोगों के उपचार में महत्वपूर्ण स्थान रहा है। कोरोना के उपचार और प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए लोगों ने आयुर्वेद का सहारा लिया और लाभ भी प्राप्त किया। कोविड-19 के उपचार में आयुर्वेदिक चिकित्सा कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, इस बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए अमर उजाला ने एक पहल की है। अमर उजाला, आयुष मंत्रालय और राष्ट्रीय आयुर्वेदिक विद्यापीठ के साथ मिलकर 14-18 जून से हर रोज शाम पांच बजे एक वेबिनार का आयोजन कर रहा है, जिसके माध्यम से लोगों को कोरोना में आयुर्वेद के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। पांच दिनों तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देश के जाने-माने विशेषज्ञ शिरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन


क्या होगा विषय
14 से 18 जून तक आयोजित होने वाले वेबिनार में तमाम विषयों पर चर्चा की जाएगी। कोविड संक्रमण के उपचार में एलोपैथिक दवाओं के साथ आयुर्वेदिक औषधियाें के प्रयोग, आयुर्वेद उद्योग द्वारा औषधीय पौधों की खपत, आयुर्वेद सेवाएं/ चिकित्सा की भूमिका,प्रासंगिकता जैसे विषयों पर रोजाना शाम पांच बजे चर्चा का आयोजन किया जाएगा। अमर उजाला के फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर इसका सीधा प्रसारण भी होगा।
विज्ञापन


विशेषज्ञ रखेंगे अपनी बात
कोविड-19 के उपचार तथा अन्य स्थितियों में आयुर्वेद के महत्व विषय पर चर्चा के लिए देश के जाने-माने विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। 
  • 14 जून: डॉ. तनूजा नेसरी (निदेशक, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान)
  • 15 जून: राजीव वासुदेवन (सीएमडी, आयुर्वैद हॉस्पिटल और आयुष एडवाइजरी कमेटी के सदस्य)
  • 16 जून: रंजीत पुरानिक (प्रबंध निदेशक, श्री धूतापापेश्वर लिमिटेड)
  • 17 जून: प्रोफेसर संजीव कुमार ( निदेशक, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर)
  • 18 जून: पैनल डिस्कशन

'सेहत है संग तो जीतेंगे कोरोना से जंग' थीम के साथ आयोजित होने वाले वेबिनार का हिस्सा बनिए, 14 से 18 जून रोजाना शाम 5 बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed