अफ्रीका में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 10 लाख के पार चली गई है। ऐसे में इस महाद्वीप के इनोवेटर्स ने कई तरह की खोजों के जरिए कोविड-19 की चुनौती से निपटने की कोशिश की है। यहां हम इस तरह के 10 इनोवेशंस के बारे में बता रहे हैं।
कोरोना वायरस से बचने के लिए 10 अनोखी खोजें, जो हो रही हैं खूब वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वचालित हाथ-धोने की मशीन
कीनिया के स्कूल में पढ़ने वाले नौ साल के बच्चे स्टीफन वामुकोटा ने एक लकड़ी की हाथ धोने की मशीन ईजाद की है ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके। इस मशीन में यूजर्स पैर से दबाने वाले पैडल के इस्तेमाल के जरिए बाल्टी के पानी से हाथ धो सकते हैं। इससे यूजर्स को किसी सतह को नहीं छूना पड़ता और उनके संक्रमित होने का जोखिम कम हो जाता है। स्टीफन को जून में राष्ट्रपति पुरस्कार दिया गया था।
रेस्पायर-19 पोर्टेबल वेंटीलेटर
नाइजीरिया के कोविड-19 वार्डों में वेंटीलेटरों की कमी के बीच 20 साल के इंजीनियर छात्र उस्मान दल्हातू ने इस कमी को पूरा करने की कोशिश की है। दल्हातू ने एक पोर्टेबल ऑटोमैटिक वेंटीलेटर बनाया है। वे अब ऐसे 20 वेंटीलेटर बनाने की सोच रहे हैं।
3डी मास्क प्रिंटिंग
नातालिए राफिल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी रोबोट्स कैन थिंक साउथ अफ्रीका की फाउंडर हैं। वे 3डी प्रिंटरों का इस्तेमाल कर रही हैं ताकि जोहानसबर्ग के कुछ बड़े हॉस्पिटलों में इस्तेमाल के लिए हर दिन 100 मास्क बनाए जा सकें। अफ्रीका महाद्वीप में कोरोना के कुल मामलों में से करीब आधे केस साउथ अफ्रीका में पाए गए हैं।
सोलर हैंड वॉशिंग सिंक
कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए घाना में लागू किए गए लॉकडाउन के बीच जूते बनाने वाले रिचर्ड क्वार्टेंग और उनके भाई जूड ओसेई ने एक सौर ऊर्जा से चलने वाली हाथ धोने की सिंक बनाने का फैसला किया। जब हाथ इस डिवाइस में लगे सेंसर के संपर्क में आते हैं तो साबुन वाला पानी अपने आप इससे निकलता है। 25 सेकेंड्स हाथ धोने के बाद अलार्म बंद हो जाता है।