फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus vaccine: भारत में कब तक मिल पाएगी कोरोना की वैक्सीन, कितनी होगी कीमत? जानें ताजा अपडेट्स

Mon, 03 Aug 2020 12:42 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 03 Aug 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi Serum Institute of India gets nod for Oxford Corona vaccine Phase 2 and 3 human trials India vaccine update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे दुनियाभर के वैज्ञानिक इसके वैक्सीन के सफल होने की ओर भी बढ़ते जा रहे हैं। रूस ने तो दावा भी कर दिया है कि उसके यहां इस महीने स्वास्थ्यकर्मियों को सबसे पहले कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी और उसके बाद अक्तूबर से आम लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू होगा। इस बीच ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में तैयार हुई वैक्सीन को लेकर भी भारत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने कोरोना के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा बनाई गई वैक्सीन के भारत में दूसरे और तीसरे चरण के मानव परीक्षण को मंजूरी दे दी है। ट्रायल के लिए सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने सरकार से मंजूरी मांगी थी। 

Coronavirus vaccine updates in hindi Serum Institute of India gets nod for Oxford Corona vaccine Phase 2 and 3 human trials India vaccine update
Oxford vaccine Update - फोटो : Amar Ujala

सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने देश में ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन बनाने के लिए एस्ट्राजेनेका कंपनी के साथ साझेदारी की है। इसे 'कोविशिल्ड' नाम दिया गया है। यह वैक्सीन एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की तरफ से ही विकसित की गई है। भारत में इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन होगा। 

Coronavirus vaccine updates in hindi Serum Institute of India gets nod for Oxford Corona vaccine Phase 2 and 3 human trials India vaccine update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि भारत में वैक्सीन के ट्रायल के लिए प्रत्येक मरीज को चार हफ्ते के भीतर दो खुराकें (पहली खुराक एक दिन पर और दूसरी खुराक 29 दिन पर) दी जाएंगी और उसके बाद सुरक्षा और प्रतिरोधक क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi Serum Institute of India gets nod for Oxford Corona vaccine Phase 2 and 3 human trials India vaccine update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हाल ही में सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला ने कहा था कि वैक्सीन के ट्रायल की मंजूरी मिलते ही हम देश में इसका परीक्षण शुरू कर देंगे। साथ ही बड़ी मात्रा में वैक्सीन बनाने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi Serum Institute of India gets nod for Oxford Corona vaccine Phase 2 and 3 human trials India vaccine update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदार पूनावाला का कहना है उनकी कंपनी प्रति मिनट के हिसाब से वैक्सीन के 500 डोज तैयार करेगी। उनका कहना है कि उनकी कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया शुरुआत में हर महीने 40 से 50 लाख वैक्सीन की खुराक बनाने पर ध्यान देगी, लेकिन बाद में इसकी मात्रा बढ़ा दी जाएगी और सालाना 35 से 40 करोड़ वैक्सीन की खुराक बनाई जाएगी। उन्होंने कहा है कि भारत में ऑक्सफोर्ड की इस वैक्सीन की कीमत बेहद ही कम होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed