क्या सच में रूस ने कोरोना की वैक्सीन बना ली है? रूस को छोड़कर बाकी दुनिया को ये सवाल लगातार खाए जा रहा है। रूस का दावा है कि उसने प्रभावी वैक्सीन विकसित कर ली है और उसकी वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल यानी मानव परीक्षण में 100 फीसदी सफल रही है। रूस का कहना है कि परीक्षण के दौरान वैक्सीन ने प्रभावी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) विकसित करने में सफलता पाई है। उसने बताया कि जिन लोगों को भी वैक्सीन की खुराक दी गई थी, उन सभी में वायरस के खिलाफ रोग प्रतिरोधक क्षमता पैदा हुई है। रूस की इस वैक्सीन का नाम Gam-Covid-Vac Lyo है। इसे मॉस्को स्थित रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़ी एक संस्था गमलेया रिसर्च इंस्टीट्यूट ने बनाया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
Coronavirus vaccine: कोरोना वैक्सीन पर इस देश से आई बड़ी खबर, ट्रायल में 100 फीसदी सफल होने का किया दावा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 06 Aug 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन