जानलेवा कोरोना वायरस की कारगर वैक्सीन बनाने में दुनियाभर के वैज्ञानिक जुटे हुए हैं। इस रेस में सबसे आगे ब्रिटेन, अमेरिका और चीन चल रहे हैं। इनकी वैक्सीन ट्रायल के तीसरे यानी अंतिम चरण में हैं। रूस ने तो वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल यानी मानव परीक्षण में 100 फीसदी सफल होने का दावा भी कर दिया है। उसका कहना है कि Gam-Covid-Vac Lyo नाम की उसकी वैक्सीन इंसानी शरीर में वायरस के खिलाफ प्रभावी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) विकसित करने में सफल रही है। इस बीच इस्राइल ने भी कोरोना के खिलाफ एक प्रभावी वैक्सीन बना लेने का दावा किया है। उसका कहना है कि वैक्सीन बनकर तैयार हो गई है, अब बस इंसानों पर इसका परीक्षण होना बाकी है, जो जल्दी ही शुरू किया जाएगा। आइए जानते हैं इस्राइल की इस वैक्सीन के बारे में विस्तार से...
{"_id":"5f2d26718ebc3e3cae135159","slug":"coronavirus-vaccine-updates-in-hindi-israel-claims-excellent-vaccine-in-hand-of-covid-19-set-to-start-human-trials","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus vaccine: कोरोना वैक्सीन पर इस देश ने दी खुशखबरी, प्रभावी टीका बनाने का किया दावा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus vaccine: कोरोना वैक्सीन पर इस देश ने दी खुशखबरी, प्रभावी टीका बनाने का किया दावा
Sat, 08 Aug 2020 10:51 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्राइल के रक्षा और प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी करके कहा है कि कोरोना की प्रभावी और शानदार वैक्सीन बन गई है। इसे इस्राइल इंस्टीट्यूट ऑफ बॉयोलॉजिकल रिसर्च ने बनाया है। यहां के रक्षा मंत्री बेनी गांट्ज ने रिसर्च इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर प्रोफेसर शैमुअल शपिरा से मुलाकात की है और वैक्सीन के बारे में ताजा जानकारी ली है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
बाजार में कब आएगी इस्राइल की यह वैक्सीन?
- प्रोफेसर शैमुअल शपिरा का कहना है कि शरदकालीन छुट्टियों के बाद इस वैक्सीन का इंसानों पर ट्रायल शुरू किया जाएगा। इसके लिए पहले सरकार ने अनुमति ली जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल तो हमें एक कारगर वैक्सीन मिल गई है, लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया कि यह बाजार में कब तक आ जाएगी और इसका इस्तेमाल शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
पहले भी इस्राइल ने वैक्सीन बना लेने का किया था दावा
- इससे पहले मई महीने में भी इस्राइल के तत्कालीन रक्षा मंत्री नफताली बेन्नेट ने दावा किया था कि इंस्टीट्यूट ऑफ बॉयोलॉजिकल रिसर्च ने कोरोना की वैक्सीन बना ली है। उन्होंने कहा था कि बायोलॉजिकल इंस्टीट्यूट को कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी तैयार करने में बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने दावा किया था कि यह एंटीबॉडी मोनोक्लोनल तरीके से वायरस पर हमला करती है और बीमार लोगों के शरीर के अंदर ही कोरोना को मार देती है। उन्होंने कहा था कि शोधकर्ता अब इस वैक्सीन के पेटेंट और बड़े पैमाने पर उत्पादन की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
99 फीसदी वायरस खत्म करने वाला कपड़ा बनाने का भी किया था दावा
- इस्राइल की मास्क बनाने वाली एक कंपनी ने जून महीने में एक ऐसा कपड़ा बनाने का दावा किया था जो कोरोना वायरस को 99 फीसदी तक खत्म करने में सफल है। इससे मास्क भी बनाए जा सकते हैं। सोनोविया नाम की कंपनी ने प्रयोगशाला में परीक्षण के आधार पर कहा था है कि यह कपड़ा बार-बार धुलने के बाद भी कारगर है। कंपनी के मुताबिक, यह जिंक ऑक्साइड कोटेड नैनो कणों से बना है, जो कीटाणु, फफूंद और विषाणुओं को खत्म कर देता है।