अब भारत भी कोरोना वैक्सीन बनाने के बिल्कुल करीब पहुंच चुका है। एक वैक्सीन ट्रायल के अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इसमें सफलता मिलने के बाद ही वैक्सीन आम लोगों तक पहुंच पाएगी। आइए जानते हैं इस बारे में विशेषज्ञ क्या कहते हैं...
{"_id":"5f3d5d708ebc3e3cc9752a8d","slug":"coronavirus-vaccine-updates-in-hindi-india-vaccine-trials-update-covid-vaccine-update-important-question-answer-about-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus vaccine: भारत में कब तक मिल पाएगी कोरोना की वैक्सीन? जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus vaccine: भारत में कब तक मिल पाएगी कोरोना की वैक्सीन? जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ
Thu, 20 Aug 2020 06:21 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 20 Aug 2020 06:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के बारे में जानकारी
- फोटो : Twitter/Air
कभी-कभी थकान के साथ-साथ सांसें तेज हो जाती हैं, तो क्या कोरोना के लक्षण हैं?
- डॉ. नरेंद्र सैनी कहते हैं, 'अगर ऐसी परेशानी लंबे समय से है, तो कोरोना नहीं मान सकते हैं, लेकिन अगर अचानक ऐसी शिकायत आई है, तो जांच जरूर कराएं। दरअसल, कोरोना में बुखार, खांसी, छींक के साथ-साथ थकान, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी होती है। अगर वायरस शरीर में बढ़ता है तो हालत गंभीर होने लगती है और अगर वायरस बढ़ नहीं रहा है, तो इसका मतलब शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) वायरस से लड़ रही है। ऐसे व्यक्ति स्वयं ठीक हो जाते हैं। कोरोना वायरस के लक्षण हमेशा नहीं रहते हैं।'
कोरोना वायरस के बारे में जानकारी
- फोटो : Twitter/Air
क्या जरूरत से ज्यादा खट्टे खाद्य पदार्थों का सेवन नुकसानदेह होता है?
- डॉ. नरेंद्र सैनी के मुताबिक, 'लोग इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। बहुत ज्यादा खट्टी चीजें जैसे नींबू, संतरा आदि से गला खराब होने लगता है। हालांकि ऐसा थोड़ी देर के लिए ही होता है, लेकिन फिर भी खट्टे पदार्थों का सेवन बहुत ज्यादा नहीं करें तो अच्छा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के बारे में जानकारी
- फोटो : Twitter/Air
क्या बंद कमरे में दांतों का इलाज करवाने से मना किया गया है?
- इस बारे में डॉ. नरेंद्र सैनी बताते हैं, 'देश में ज्यादातर लोग एसिम्प्टोमेटिक हैं। उन्हें खुद भी नहीं पता कि वो वायरस से संक्रमित हैं। इसलिए अगर उन्हें दांत में कोई परेशानी हुई तो डॉक्टर के पास जरूर जाएंगे। ऐसे में उनके मुंह से एयरोसोल के बाहर आने की संभावना रहती है। इसके अलावा अगर कमरा बंद है और एसी लगा है और वेंटिलेशन नहीं है, तो वायरस वहीं बना रहेगा। इससे डॉक्टर के साथ वहां आने वाले बाकी लोग संक्रमित हो सकते हैं।'
विज्ञापन
कोरोना वायरस के बारे में जानकारी
- फोटो : Twitter/Air
जहां बारिश ज्यादा हो रही है वहां लोग कोरोना से कैसे सुरक्षित रहें?
- डॉ. नरेंद्र सैनी के मुताबिक, 'चाहे बारिश हो या गर्मी या फिर सर्दी का मौसम, वायरस कभी भी फैल सकता है। इसलिए इससे बचने का अभी भी वही नियम है, जो दूसरे मौसम में था। जहां बारिश हो रही है, वहां लोगों को ध्यान रखना है कि उनका मास्क गीला न हो और लोगों से उचित दूरी बनी रहे।'